Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   DLSA provided information about the POCSO Act.

Gurugram News: डीएलएसए ने पॉक्सो एक्ट के बारे में बताया

Fri, 13 Nov 2026 05:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
DLSA provided information about the POCSO Act.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), गुरुग्राम की ओर से भोंडसी स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पॉक्सो अधिनियम को लेकर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निशा ने विद्यार्थियों को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (पॉक्सो एक्ट) के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अधिनियम का उद्देश्य बच्चों को लैंगिक अपराधों से सुरक्षा प्रदान करना और ऐसे मामलों में बाल पीड़ितों के लिए सुरक्षित एवं बाल-अनुकूल न्यायिक प्रक्रिया सुनिश्चित करना है।



उन्होंने विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा तथा अच्छे और बुरे स्पर्श की पहचान के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार या घटना की स्थिति में बच्चों को बिना किसी डर या झिझक के अपने माता-पिता, शिक्षकों अथवा किसी विश्वसनीय व्यक्ति को इसकी जानकारी देनी चाहिए। ऐसी घटनाओं की सूचना संबंधित प्राधिकारियों तक पहुंचाना भी आवश्यक है।
विज्ञापन




शिविर के दौरान विद्यार्थियों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और आपातकालीन सहायता नंबर 112 की जानकारी भी दी गई। उन्हें बताया गया कि चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर 24 घंटे सहायता उपलब्ध है। किसी बच्चे के साथ दुर्व्यवहार, शोषण या उत्पीड़न की स्थिति में इस नंबर पर संपर्क कर मदद प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed