{"_id":"6259b0c0901b824f2234a017","slug":"divorced-woman-raped-eight-months-pregnant-gurgaon-news-noi643139777","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म, आठ माह की गर्भवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म, आठ माह की गर्भवती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। तलाकशुदा महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और 8 महीने की गर्भवती होने के बाद छोड़ देने का मामला सामने आया है। महिला का कहना है कि जिम संचालक प्रेमी ने अपने पूरे परिवार से मिलवाया हुआ था। अब सभी धमकाते हुए शादीशुदा होने का आरोप लगाते हैं। सेक्टर-53 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता का कहना है कि वह तीन साल से गुरुग्राम में रहती है। उसने टाइगर फिटनेस क्लब नाम से चल रहा जिम ज्चाइन किया था। यहीं पर उसकी जिम संचालक सुमित लोहिया से मुलाकात हुई। सुमित दिल्ली के आया नगर का रहने वाला है। बातचीत में महिला ने बताया कि पति को छोड़ अब वह अकेली रहती है। सुमित ने उसे बताया कि पत्नी की मौत के बाद उसकी बहन की शादी उससे कर दी गई, उससे मन नहीं जुड़ा। महिला का कहना है कि दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी और सुमित ने शादी का वादा किया। इसके बाद नवंबर 2020 में ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स सेक्टर-53 में महिला के घर पर पहली बार सुमित ने दुष्कर्म किया। फिर अक्सर महिला के घर रुकने लगा और यूपी जाकर उसके परिवार से भी मिला।
सुमित के परिवार वाले, रिश्तेदार भी इनके बारे में जानते थे और कई बार मिले भी। अक्तूबर 2021 में महिला को पता चला कि वह गर्भवती है। सुमित को बताया तो उसने डॉक्टर के पास जाकर इलाज कराया और वहां बच्चे के पिता के नाम के कॉलम में भी अपना नाम सुमित लिखवाया। महिला ने शादी के लिए कहा तो बोला कि फरवरी 2022 में शादी कर लेंगे। पीड़िता ने बताया कि अब वह करीब 8 महीने की गर्भवती हो चुकी है, लेकिन अब सुमित ने शादी से इंकार कर दिया और बच्चे को भी अपनाने से मना कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।