{"_id":"6abab07e4a1f0df0860240f7","slug":"district-wins-15-medals-in-district-level-wushu-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-102547-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जिला स्तरीय वुशू में जिले ने जीते 15 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जिला स्तरीय वुशू में जिले ने जीते 15 पदक
विज्ञापन
पटौदी की वेस्ट अकादमी में आयोजित हुई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पटौदी की वेस्ट अकादमी में आयोजित जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु और भार वर्गों में 12 स्वर्ण और तीन रजत पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में नैतिक राजपूत ने 26.90 किलो, स्पर्श यादव ने 64.90 किलो, लक्ष्य ने 76.50 किलो, आरव कादयान ने 68 किलो, लक्षय राणा ने 57.45 किलो, युवराज यादव ने 67.50 किलो, साई ने 64.50 किलो, अभिषेक यादव ने 78.55 किलो, अंकुर ने 70 किलो, जितेश यादव ने 58.10 किलो, सुमित यादव ने 92.80 किलो और संदीप यादव ने 79 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
वहीं, लावण्या ने 40 किलो, शुभम ने 60.30 किलो और पूर्वी त्यागी ने 20.70 किलो भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। खिलाड़ियों ने अपने-अपने मुकाबलों में बेहतर तालमेल और तकनीक का प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए। प्रशिक्षक रमन लांबा और चंदा दलाल ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास, अनुशासन और लगातार मेहनत का परिणाम प्रतियोगिता में देखने को मिला है।