फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   District wins 15 medals in district-level Wushu

Gurugram News: स्कूलों को नवंबर तक उपलब्ध कराए जाएंगे ड्यूल डेस्क

Mon, 28 Sep 2026 11:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
District wins 15 medals in district-level Wushu
जरूरत के अनुसार स्कूलों को उपलब्ध कराएगा विभाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के सरकारी स्कूलों को नवंबर तक ड्यूल डेस्क उपलब्ध कराया जाएगा। विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था को बेहतर करने के लिए शिक्षा विभाग ने ड्यूल डेस्क की जरूरत का आकलन किया है। विभाग की ओर से सभी सरकारी स्कूलों से विद्यार्थियों की संख्या और स्कूल में उपलब्ध फर्नीचर की स्थिति के आधार पर ड्यूल डेस्क की मांग पूछी गई थी। स्कूलों ने पोर्टल के माध्यम से अपनी जरूरत दर्ज कराई थी।

अब विभाग की ओर से प्राप्त मांग के आधार पर ड्यूल डेस्क उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। नवंबर में स्कूलों को नए ड्यूल डेस्क मिलने की संभावना है। इससे जिन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात डेस्क कम हैं, वहां बैठने की समस्या दूर हो सकेगी।
विज्ञापन


इस बार केवल विद्यार्थियों की संख्या को ही आधार नहीं बनाया जाएगा, बल्कि स्कूलों में पहले से मौजूद फर्नीचर की स्थिति का भी आकलन किया जाएगा। जो डेस्क टूटे या क्षतिग्रस्त हैं उन्हें बदलने की व्यवस्था की जाएगी। वहीं जिन स्कूलों में अतिरिक्त डेस्क की जरूरत हैं, वहां मांग के अनुसार नए डेस्क उपलब्ध कराए जाएंगे। जिले के सरकारी स्कूलों में बालवाटिका से लेकर 12वीं कक्षा तक बड़ी संख्या में विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। ऐसे में पर्याप्त ड्यूल डेस्क उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को कक्षा में बैठकर पढ़ाई करने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed