{"_id":"6855ad91e3954cdaa008d0b4","slug":"dispute-over-booking-rapido-drivers-head-broken-by-helmet-bone-broken-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-60465-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रैपिडो बुक करने पर विवाद, हेलमेट से चालक का सिर फोड़ा, हड्डी टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रैपिडो बुक करने पर विवाद, हेलमेट से चालक का सिर फोड़ा, हड्डी टूटी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। रैपिडो बुक करने के विवाद में दो युवकों ने चालक के साथ मारपीट की। युवकों ने हेलमेट से सिर पर हमला कर दिया, जिससे चालक के सिर की हड्डी टूट गई। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-नौ ए थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मनोज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने मई के आखिरी हफ्ते में ही रैपिडो में काम शुरू किया था। उन्होंने बताया कि एक जून की रात करीब साढ़े 11 बजे उन्हें संस्कार शुक्ला के नाम से बसई रोड पर बुकिंग मिली थी। वहां पर जब वह पहुंचे तो दो युवक मोटरसाइकिल पर मौजूद थे।
जब वह एक युवक को मोटरसाइकिल पर बैठाने लगे तो राइड बुक करने वाले ने दूसरे युवक को सेक्टर-18 छोड़कर आने के लिए कहा। इसके साथ ही उसने कहा कि वहां पर पहुंचने से पहले ही रुपये उस युवक के खाते में आ जाएंगे।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर दोनों युवकों में बात हो रही थी। इस पर उन्होंने राइड बुक करने वाले युवक से कहा कि बाद में डालने से अच्छा है कि वह अभी उसे रुपये दे दें। इस पर अचानक से उस युवक ने उनको थप्पड़ जड़ दिए। आरोप है कि इसके बाद दोनों युवकों ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।
इसके बाद उन्होंने हेलमेट से उनके सिर पर हमला किया। इससे वह घायल हो गया। उसे जिला नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। वहां से सफदरजंग में रेफर कर दिया गया। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद अब उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है।