{"_id":"6a674505945069c0d90e2522","slug":"diet-places-special-focus-on-increasing-school-enrollment-sumita-rangi-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-95855-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों में नामांकन वृद्धि पर डाइट का विशेष फोकस : सुमिता रांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों में नामांकन वृद्धि पर डाइट का विशेष फोकस : सुमिता रांगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। एससीईआरटी के डाइट में पीएंडएम विंग की ओर से प्रशिक्षक रिव्यू बैठक का आयोजन किया गया। इसमें डाइट मासिक कार्यों का लेखा-जोखा, ई- मैगजीन और आओ स्कूल चलें 4.0 के बारे में चर्चा की गई। बैठक का आयोजन पीएंडएम विंग प्रभारी तखत सिंह चौहान व नोडल अनिल कुमार की देखरेख में किया गया।
इस अवसर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सह प्रिंसिपल डायट सुमिता रांगी ने बताया कहा कि विद्यालयों में नामांकन वृद्धि करना मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने अब तक किए गए प्रयासों की सभी डाइट सदस्यों से प्रगति रिपोर्ट ली एवं आगे के लिए सभी को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर इस अभियान को सफल बनाएंगे और हम अपना पूरा योगदान इस कार्य के लिए देंगे।
इस बैठक में तखत सिंह चौहान ने डाइट के मासिक कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। जिन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है, उन पर विचार विमर्श किया गया। उन्होंने प्रशिक्षक रिव्यू कार्यों के बदले हुए स्वरूप के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया। उन्होंने बताया कि अब कार्यों का विश्लेषण त्रैमासिक आधार पर भी किया जाएगा। उसके बाद अनिल कुमार ने ई- मैगजीन के बारे में आवश्यक दिशा -निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षक रिव्यू के बदले स्वरूप में 17 क्षेत्रों के बारे में सभी को समझाया। वहीं इस बैठक में एससीईआरटी हरियाणा की ओर से चलाए जा रहे आओ स्कूल चलें 4.0 अभियान के तहत विद्यालयों में नामांकन वृद्धि पर भी विशेष चर्चा की गई और विद्यालयों में नामांकन में वृद्धि लगाने के लिए पर योजनाएं बनाई गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर डाइट प्रभारी पृथ्वीराज, वरिष्ठ प्राध्यापक अरुण कुमार राघव, सोना यादव व डाइट परिवार के सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार साझा किया और रणनीतिक योजना बनाई गई।