{"_id":"6af846955cfbc83fe00bbf01","slug":"diabetes-awareness-initiative-350-people-get-screened-for-blood-sugar-at-33-centers-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107301-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुमेह के प्रति जागरूकता की पहल: 33 केंद्रों पर 350 लोगों ने करवाई शुगर की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुमेह के प्रति जागरूकता की पहल: 33 केंद्रों पर 350 लोगों ने करवाई शुगर की जांच
विज्ञापन
बचाव के लिए संतुलित आहार, नियमित योगाभ्यास एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाना आवश्यक : डॉ. मंजू कुमारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। आयुष विभाग की ओर से विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर जिले में जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न आयुष औषधालयों एवं उनके नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वास्थ्य शिविरों एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़ भाग लिया।
आयुष विभाग की ओर 12 आंगनबाड़ी केंद्रों और 21 आयुष सेंटर पर जांच शिविर लगाया गया, जिसमें करीब 350 लोगों ने मधुमेह की जांच करवाई। जांच के साथ-साथ लोगों को मधुमेह के शुरुआती लक्षणों की पहचान, नियमित स्वास्थ्य जांच की आवश्यकता और समय रहते चिकित्सकीय परामर्श लेने के महत्व के बारे में बताया गया।
डॉक्टरों ने दी मोटे अनाज खाने की सलाह
डाॅक्टरों ने बताया कि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली, अनियमित खानपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी, बढ़ता वजन, मानसिक तनाव और पर्याप्त नींद न लेना मधुमेह के जोखिम को बढ़ाने वाले महत्वपूर्ण कारक हैं। लोगों को अत्यधिक मीठे पदार्थों, परिष्कृत खाद्य पदार्थों एवं असंतुलित आहार के सेवन में सावधानी बरतने और अपने रोजाना भोजन में हरी सब्जियों, मौसमी फलों, साबुत अनाज एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करने की सलाह दी गई। स्वास्थ्य शिविरों के अंतर्गत योग एवं प्राणायाम की उपयोगिता के बारे में भी बताया गया। प्रतिभागियों को नियमित योगाभ्यास, प्राणायाम, ध्यान एवं शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विश्व मधुमेह दिवस का उद्देश्य समाज में मधुमेह के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को इस बीमारी की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि मधुमेह एक दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्या है, लेकिन समय पर पहचान, नियमित चिकित्सकीय परामर्श, संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि एवं स्वस्थ जीवनशैली के माध्यम से इसे बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है। - डॉ. मंजू कुमारी, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी