फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dhaba manager fired at for refusing to smoke cigarette, six accused arrested

Gurugram News: सिगरेट पीने से मना किया तो ढाबा मैनेजर पर की फायरिंग, छह आरोपी गिरफ्तार

Wed, 14 Aug 2024 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dhaba manager fired at for refusing to smoke cigarette, six accused arrested
ढाबे के बाहर भी की फायरिंग, फोन पर दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बादशाहपुर। सोहना रोड सीडी चौक स्थित श्रीराम ढाबा के मैनेजर द्वारा ढाबे में सिगरेट पीने से मना करने पर कुछ लोगों ने मैनेजर पर गोली चला दी। गनीमत यह रही कि गोली दीवार में जा कर लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद आरोपियों द्वारा होटल के बाहर भी हवाई फायरिंग की और अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से चले गए।
कुछ ही समय बाद इसके मोबाइल नंबर पर फोन करके उन व्यक्तियों ने जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले छह आरोपियों को बुधवार को गुरुग्राम से काबू किया। आरोपियों की पहचान गौरव निवासी बसई (गुरुग्राम), अंकित निवासी वजीरपुर (गुरुग्राम), मोहित निवासी गांव खांडसा (गुरुग्राम), मयंक उर्फ मोनू निवासी शक्ति पार्क (गुरुग्राम), नितिन निवासी ओम नगर (गुरुग्राम) व रोहित निवासी ओम नगर (गुरुग्राम) के रूप में हुई।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक व्यक्ति ने थाना बादशाहपुर में शिकायत दी है की वह श्रीराम ढाबा सोहना रोड सीडी चौक, गुरुग्राम में मैनेजर की नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात को कुछ व्यक्ति ढाबे पर खाना खाने आए और अंदर बैठकर सिगरेट पीने लगे, उन्हें जब सिगरेट पीने के लिए मना किया तो वह बहस करने लगे। इस दौरान एक व्यक्ति ने उनपर गोली चला दी, जो दीवार में जा लगी। उसके बाद उस व्यक्ति ने होटल के बाहर भी हवाई फायरिंग की और गाड़ी में बैठकर वहां से चले गए। कुछ ही समय बाद आरोपियों ने फोन करके जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed