{"_id":"652ccb9489437a97770f0571","slug":"demonstration-of-farmers-on-delhi-jaipur-national-highway-demanding-compensation-for-land-acquisition-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-16472-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जमीन अधिग्रहण के मुआवजे की मांग पर दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जमीन अधिग्रहण के मुआवजे की मांग पर दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर किसानों का प्रदर्शन
विज्ञापन
हाईवे पर लगा लंबा जाम, मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने के आश्वासन के बाद हटे किसान
एक हफ्ते में मुख्यमंत्री से बैठक नहीं कराने पर दी बड़े स्तर पर आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। 1128 एकड़ जमीन अधिग्रहण के मुआवजे की मांग पूरी न होने पर किसानों ने रविवार को पंचगांव चौक के पास से दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया था। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों व प्रशासन ने किसानों को समझाया और मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया । आश्वासन मिलने के बाद किसान नेशनल हाईवे से हटे। इस प्रदर्शन में महिलाओं ने भी भारी संख्या में हिस्सा लिया। इसके बाद यातायात सही हो सका। किसानों ने कहा कि अगर एक हफ्ते के अंदर मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं कराई गई तो वह फिर से नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन करेंगे।
मानेसर के आसपास के गांवों की गरीब 1128 एकड़ जमीन अधिग्रहण मामले में किसान पिछले 191 दिनों से प्रदर्शन कर रहें हैं। उनकी मांगों पर सुनवाई न होने पर किसानों ने महापंचायत कर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। रविवार सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात था। 20 मिनट तक हाईवे पूरी तरह से जाम रहा जिसके बाद प्रशासन की तरफ से आश्वासन दिया है कि सरकार के सामने उनकी मांगों को रखा जाएगा। इसके साथ ही एक सप्ताह के अंदर मुख्यमंत्री के साथ उनकी बैठक कराई जाएगी । किसानों के प्रदर्शन में महिलाएं भी बड़ी संख्या में मौजूद थी। प्रशासन से आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने साफ कर दिया है कि एक सप्ताह के अंदर यदि उनकी मांगों को लेकर सीएम मनोहर लाल के साथ और उच्च अधिकारियों के साथ बैठक नहीं कराई गई तो उसके बाद एक बड़ी महापंचायत होगी और एक बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।