{"_id":"643aec3a9bff0ba3850bae47","slug":"demonstration-of-buyers-of-supertech-hughes-on-herrera-for-not-getting-flat-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-3424-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: फ्लैट नहीं मिलने पर सुपरटेक ह्यूज के खरीदारों का हरेरा पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: फ्लैट नहीं मिलने पर सुपरटेक ह्यूज के खरीदारों का हरेरा पर प्रदर्शन
विज्ञापन
हाथों में बैनर लेकर प्रोजेक्ट पूरा करके घर सौंपने की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। निर्धारित समय में निर्माण के बाद फ्लैट नहीं मिलने पर सेक्टर-68 स्थित सुपरटेक ह्यूज प्रोजेक्ट के खरीदारों ने शनिवार को हरियाणा भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (हरेरा) के कार्यालय पहुंच कर बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रोजेक्ट 2013 में शुरू हुआ था और सन 2019 तक फ्लैट मिल जाने थे, लेकिन अभी तक खरीदार भटक रहे हैं।
खरीदारों की मांग है कि उन्हें जल्द से जल्द प्रोजेक्ट पूरा करके घर सौंपे जाएं।यहां के खरीदारों ने शनिवार को हरेरा कार्यालय पहुंच कर वहां अपनी तकलीफ रखी। कार्यालय के बाहर खरीदारों ने हाथ में बैनर लेकर प्रदर्शन किया। बैनर पर लिखा हुआ था कि सुपरटेक एक धोखा है। खरीदारों ने कहा कि बिल्डर के प्रोजेक्ट में 700 फ्लैट हैं और 24 टावर हैं। इनमें से सिर्फ 4 टावर ही बने हैं। 20 टावरों का काम भी शुरू नहीं हुआ है। बिल्डर समूह पर दस्तावेजों की गलत प्रस्तुति, फर्जी दस्तावेजों का निर्माण, आपराधिक साजिश के चलते मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। खरीदारों ने हरेरा से मांग की है कि उनके घर जल्द से जल्द दिलवाए जाएं।