फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Demonstration at ROF Amaltas Society located in Sector-92

Gurugram News: सेक्टर-92 स्थित आरओएफ अमलतास सोसाइटी में प्रदर्शन

Fri, 20 Jun 2025 01:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Demonstration at ROF Amaltas Society located in Sector-92
लोगों के हंगामे के बाद पहुंची पुलिस, कार पार्किंग के मुद्दे पर हुआ विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-92 स्थित आरओएफ अमलतास सोसाइटी में बिल्डर प्रबंधन और निवासियों के बीच पार्किंग के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को विवाद हो गया। खराब रखरखाव और गाड़ियों को पार्क करने से रोकने पर लोगों ने सोसाइटी के गेट पर प्रदर्शन और नारेबाजी की। इस विवाद को सुलझाने के लिए सेक्टर-93 चौकी से पुलिसकर्मी पहुंचे, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
आरओएफ अमलतास अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट के तहत बनी सोसाइटी है। इसमें 700 फ्लैट हैं मगर अभी 200 परिवार ही यहां रह रहे हैं। पिछले साल नवंबर में इस सोसाइटी में लोगों ने रहना शुरू किया है। अफोर्डेबल प्रोजेक्ट में अलग से पार्किंग नहीं दी जाती है। लोग खाली जगहों पर अपनी गाड़ियां पार्क करते हैं। लोगों का आरोप है कि सोसाइटी में रखरखाव के लिए लगे बाउंसर लोगों को धमकाने और डराने के लिए रखे हैं।
विज्ञापन

निवासियों का आरोप है कि पिछले एक सप्ताह से सोसाइटी परिसर में कार को खड़ी नहीं करने को लेकर रखरखाव एजेंसी की तरफ से परेशान किया जा रहा है। स्थानीय निवासी सचिन ने बताया कि उनकी सोसाइटी के साथ में एक खाली प्लॉट है। रखरखाव एजेंसी और इस प्लॉट मालिक के बीच में कार पार्किंग को लेकर समझौता हो गया है। कार पार्किंग की एवज में प्लॉट मालिक प्रति कार की एवज में 1350 रुपये की मांग कर रहा है, जिसमें रखरखाव एजेंसी का हिस्सा शामिल है। आरोप है कि इसी कारण सोसाइटी निवासियों को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, बुधवार सुबह सोसाइटी निवासी अपनी कार से काम पर गए। शाम को जब वापस लौटे तो उनकी कार को सोसाइटी परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया। आरोप है कि सुरक्षा सुपरवाइजर कार के आगे लेट गया। इस कारण कारों की लंबी लाइन सोसाइटी के बाहर लग गई। इसकी जानकारी मिलते ही काफी संख्या में सोसाइटी निवासी एकत्रित हो गए। उन्होंने बिल्डर और रखरखाव एजेंसी के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed