{"_id":"6aaaa745cc86e01af00bd8a2","slug":"demand-for-passports-surges-in-noida-with-1692-applications-in-august-gurgaon-news-c-1-noi1095-4731199-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नोएडा में बढ़ी पासपोर्ट की मांग, अगस्त में 1692 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नोएडा में बढ़ी पासपोर्ट की मांग, अगस्त में 1692 आवेदन
विज्ञापन
फोटो
- इस वित्त वर्ष में अब तक 5500 से अधिक पासपोर्ट बने, सबसे अधिक जुलाई माह में
प्रखर गुप्ता
नोएडा। विदेश में रोजगार, उच्च शिक्षा, कारोबार, पर्यटन, इलाज और रिश्तेदारों से मिलने के लिए पासपोर्ट की बढ़ती जरूरत के बीच गौतमबुद्ध नगर में पासपोर्ट आवेदनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से अगस्त तक जिले में कुल 5507 नए और संशोधित पासपोर्ट के आवेदन हुए। इनमें अगस्त में सबसे अधिक 1692 आवेदन आए, जो इस अवधि के कुल आवेदनों का करीब 31 प्रतिशत है।
सेक्टर-19 स्थित डाकघर के वरिष्ठ पोस्ट मास्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पासपोर्ट सेवा केंद्र की नई इमारत शुरू होने के बाद आमजन की सुविधा के लिए काउंटरों की संख्या दो से बढ़ाकर तीन कर दी गई है। पहले प्रतिदिन 90 से 100 आवेदन स्वीकार किए जाते थे, जबकि अब करीब 150 आवेदकों के आवेदन लिए जा सकते हैं। अतिरिक्त काउंटर शुरू करने का उद्देश्य प्रतीक्षा समय कम करना है।
पासपोर्ट सेवा केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में 501 नए और संशोधित आवेदन आए थे, जो अगस्त में बढ़कर 1692 हो गए। अधिकारियों के मुताबिक जुलाई में नई इमारत के निर्माण के कारण सेवा मोबाइल वैन से संचालित हो रही थी और केवल दो काउंटर उपलब्ध थे। नई इमारत में सेवाएं शुरू होने और तीसरा काउंटर जुड़ने के बाद आवेदनों में तेजी आई। इससे पहले जून तक भी आवेदनों की संख्या एक हजार से अधिक बनी हुई थी।
विज्ञापन
नए पासपोर्ट के लिए छह सप्ताह तक इंतजार
आवेदकों की भीड़ और प्रतीक्षा समय कम करने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट व्यवस्था लागू है। रीजनल पासपोर्ट कार्यालय की वेबसाइट के अनुसार, सेक्टर-19 डाकघर स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट के लिए अगली उपलब्ध अपॉइंटमेंट एक दिन बाद की है। वहीं नए पासपोर्ट और संशोधन से जुड़ी सेवाओं के लिए अपॉइंटमेंट मिलने में छह सप्ताह से अधिक का समय लग रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पासपोर्ट के लिए आवश्यक दस्तावेज
- जन्म तिथि का प्रमाण
- फोटो सहित पहचान पत्र
- निवास का प्रमाण
- राष्ट्रीयता का प्रमाण
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इस वित्त वर्ष में बने पासपोर्ट और संशोधन से जुड़े आंकड़े
महीना नए/संशोधित पासपोर्ट
अप्रेल 1132
मई 1020
जून 1162
जुलाई 501
अगस्त 1692
कुल 5507