{"_id":"678b11aa2c518b60990c22c8","slug":"delivery-boy-of-an-e-commerce-company-hanged-himself-while-making-a-video-on-his-mobile-in-gurugram-2025-01-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रील के चक्कर में गई जान!: फोन पर वीडियो बनाते हुए फंदा से लटका ई-कॉमर्स कंपनी के डिलीवरी बॉय; खत्म हुई जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रील के चक्कर में गई जान!: फोन पर वीडियो बनाते हुए फंदा से लटका ई-कॉमर्स कंपनी के डिलीवरी बॉय; खत्म हुई जिंदगी
Sat, 18 Jan 2025 09:11 AM IST
शाहरुख खान
संजय शिशौदिया, अमर उजाला, गुरुग्राम
संजय शिशौदिया, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 18 Jan 2025 09:11 AM IST
सार
ई-कॉमर्स कंपनी के डिलीवरी बॉय ने मोबाइल पर वीडियो बनाते हुए फंदा लगा लिया। युवक गुरुग्राम के सूरतनगर फेज-2 स्थित किराए के मकान में मां और भांजी के साथ रहता था।
विज्ञापन
Delivery boy
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ई-कॉमर्स कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करने वाले 24 वर्षीय एक युवक ने अपने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। युवक ने अपने मोबाइल से इसका वीडियो भी बनाया है। हालांकि वीडियो बनाते हुए युवक पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए है।
पुलिस ने इस मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया है। मोबाइल की गहनता से जांच की जा रही है। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के सूरतनगर फेज-2 की गली नंबर-21सी में भारत मंडल नामक युवक अपनी मां अंजना और 14 साल की भांजी के साथ किराए के मकान में रहता था।
वह एक ई-कॉमर्स कंपनी में काम करता था। उसकी मां अंजना भी घरों में काम करती है। भारत के पिता सत्यवान मंडल की दो साल पहले मृत्यु हो चुकी है। परिजनों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से भारत गुमसुम रहने लगा था।
विज्ञापन
शुक्रवार को अंजना काम पर गई थी। शाम करीब पांच बजे वह वापस आई तो भारत कमरे में फंदे पर लटका मिला। शव के पैर बेड में बने बॉक्स के अंदर लटके हुए थे। लोगों में इस बात की चर्चा है कि युवक अपने मोबाइल में कोई रील बना रहा था।

अचानक पैर फिसलने से फंदा उसके गले में कस गया और उसकी मौत हो गई। राजेंद्रा पार्क थाने के प्रभारी असीम खान का कहना है कि पुलिस ने युवक के मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया है। मरने से पहले उसने इसी मोबाइल से वीडियो बनाई थी।
वीडियो में वह फंदा लगाते हुए दिख रहा है। फंदा लगाने से पहले उसने अपने बॉक्स वाले बेड के एक दरवाजे को उठाकर पलट दिया। इसके बाद उस पर खड़ा होकर मोबाइल की ओर देखता रहा। अचानक ही युवक के पैर बेड के अंदर लटक गए और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।