फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Delegation of MPs arrives to meet Sonam Wangchuk; sits on protest after being stopped.

Gurugram News: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचा सांसदों का प्रतिनिधिमंडल, रोकने पर धरने पर बैठे

Thu, 23 Jul 2026 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Delegation of MPs arrives to meet Sonam Wangchuk; sits on protest after being stopped.
सोनम की पत्नी से मुलाकात के बाद वापस लौटे सांसद
विज्ञापन

51 सांसदों ने वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील की

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सोनम वांगचुक से मिलने के लिए बुधवार शाम 6 बजकर 50 मिनट पर 15 सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल मेदांता अस्पताल पहुंचा जहां पर पुलिस बल ने उन्हें भीतर आने से रोक दिया। पुलिस का कहना था कि कोई ब्लड रिलेशन से ही संबंधित व्यक्ति उनसे मिल सकता है जिस पर उन्होंने कहा कि उनके पास 51 सांसदों का एक पत्र है, जिसमें उनके अनशन तोड़ने के बारे में लिखा गया है। वह इसे सोनम वांगचुक को देना चाहते हैं। पुलिस के विरोध के बाद आप के सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में सभी लोग गेट के पास धरने पर बैठ गए। अस्पताल के भीतर से सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि मौके पर पहुंचीं जिनसे बातचीत के बाद सांसद वापस दिल्ली पहुंच गए।
बता दें कि हाईकोर्ट के निर्देश पर मंगलवार की रात आठ बजे सोनम वांगचुक को मेदांता के आईसीयू में 166 नंबर बेड पर भर्ती कराया गया है। उनसे मंगलवार की रात को ही भाजपा के सांसद जेपी नड्डा भी मिलने आए थे। वह करीब 15 मिनट तक मेदांता अस्पताल में थे।
विज्ञापन

अस्पताल के बाहर ही पुलिस बल ने विपक्षी सांसदों को रोक लिया कि वे अंदर नहीं जा सकते। विपक्षी सांसदों ने कहा कि वे 51 सांसदों की साइन की हुई चिट्ठी लेकर आए हैं और सोनम वांगचुक से मिलकर अनशन तोड़ने की अपील करना चाहते हैं। अंदर नहीं जाने देने पर सांसद अस्पताल के बाहर ही बैठ गए। कुछ देर बाद डॉक्टरों का ग्रुप उनसे मिलने आया तो भी सांसद नहीं उठे। फिर सोनम वांगचुक की पत्नी आईं तो सांसदों ने उन्हें चिट्ठी देकर कहा कि सोनम वांगचुक देश के लिए अहमियत रखते हैं और देश को उनकी जरूरत है, उन्हें अनशन तोड़ देना चाहिए। सोनम वांगचुक की पत्नी ने कहा कि मैं उनको ये चिट्ठी देकर आपका संदेश बता दूंगी। उन्होंने ये भी मांग रखी कि धरने पर बैठे युवाओं व लोगों पर अब किसी प्रकार का बल प्रयोग नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




सोनम वांगचुक का उपचार मेदांता में चल रहा है। सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने आया था जिनको अस्पताल प्रबंधन की गाइड लाइन के हिसाब से मिलने से रोका गया था। सांसदों की ओर से लिखे गए पत्र को उनकी पत्नी के माध्यम से उनके पास भेज दिया गया है।
- संदीप कुमार, डीसीपी ईस्ट, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed