फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Delegation met police captain regarding demands

Gurugram News: मांगों को लेकर पुलिस कप्तान से मिला प्रतिनिधिमंडल

Fri, 11 Jul 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Delegation met police captain regarding demands
मदरसे पर हमले और शिक्षकों से मारपीट को लेकर मिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। तीन दिन पहले पल्ला गांव में मदरसे पर हुए हमले और शिक्षकों एवं जिम्मेदारों के साथ हुई बेरहमी से मारपीट की घटना के विरोध में ग्रामीण बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार से मिले। प्रतिनिधिमंडल ने चार प्रमुख मांगें पुलिस कप्तान के समक्ष रखीं। इनमें दोनों घटनाओं के अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए जाएं। मुकदमों में सभी संबंधित धाराएं जोड़ी जाएं, जिनके प्रमाण शिकायत में दिए गए हैं। लोगों ने कहा दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। पीड़ितों की जान-माल की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाए।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया है कि किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने सदर थाना प्रभारी को सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए और कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाए।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख लोगों में जनाब याहया करीमी (जमीयत उलेमा-ए-हिन्द), मुफ्ती जाहिद हुसैन, हाजी रमजान मालब, मौलवी खालिद, मौलवी शौकत अली, मुफ्ती सलीम साकरस, मौलवी शेर मोहम्मद अमीनी, अख्तर चांदनी,जैकम अल्वी (मेवात विकास सभा), मोहम्मद तल्हा एडवोकेट, रमजान चौधरी एडवोकेट, इजराइल नंबरदार, हाजी अकबर रहना, जाकिर मीरपुर, अब्दुल हफीज (पीड़ित) और क्षेत्र से आए सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed