फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Deadly attack on family with knife and stick, firing

Gurugram News: परिवार पर चाकू और लाठी से जानलेवा हमला, फायरिंग

Fri, 21 Nov 2025 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on family with knife and stick, firing
आठ लोग गंभीर रूप से घायल, 10 नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। गांव बिस्सर अकबरपुर में मंगलवार सुबह उस वक्त खूनी खेल हो गया जब पंचायती जमीन पर लकड़ी लेने गए परिवार पर गांव के ही कुछ लोगों ने फायरिंग, चाकू और लाठी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में परिवार के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

आरोपियों ने मौके पर दस-बारह राउंड फायरिंग भी की और जाते-जाते पूरी तरह खत्म करने की धमकी दी। घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।पीड़ित राजा ने थाना मोहम्मदपुर अहीर में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उनका परिवार पिछले चालीस-पैंतालीस सालों से गांव के पहाड़ से सटी पंचायती जमीन पर लकड़ी और गोबर आदि रखता आ रहा है। बीते 18 नवंबर को सुबह करीब सात बजे वह अपने बड़े भाई उदल और सत्रह साल के बेटे दीपांशु के साथ ट्रैक्टर पर लकड़ी लेने गए थे क्योंकि उनके चचेरे भाई धर्मबीर का निधन हो गया था और श्मशान के लिए लकड़ी चाहिए थी। इसी दौरान गांव के ही सुखबीर, रामदेव, रामकिशन उर्फ बिल्टू, सतबीर उर्फ चिंटू, प्रवीन उर्फ काला, पवन उर्फ डुग्लू, नवीन, प्रशांत, प्रियांशु, दिपांशु सहित दस लोग मोटरसाइकिल, स्कूटी और कार पर सवार होकर आए। उनके हाथों में बंदूक, चाकू, लाठियां और सरिया थे। रामदेव ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि यह जमीन हमारी है, यहां से लकड़ी नहीं भरने देंगे, ट्रैक्टर हटा लो वरना गोली मार देंगे। जब राजा ने कहा कि हम दशकों से इस जमीन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो सभी आरोपी आग-बबूला हो गए और मारपीट शुरू कर दी। घायलों को सीएचसी तावडू ले जाया गया जहां से सोनू, अभिषेक, उदल, अंकित, रोहित सहित पांच लोगों को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित परिवार ने जान-माल का खतरा बताया है और घटना की पूरी वीडियो फुटेज मौजूद होने की बात कही है। पुलिस ने राजा की शिकायत पर सभी दस नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, जानलेवा हमला, अवैध हथियार और मारपीट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


फोटो:- पीड़ित के हाथ में धंसी गोली और झगड़े के दौरान बंदूक लहराता आरोपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed