फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   DC inspect new food market in Nooh

Gurugram News: उपायुक्त ने किया नई अनाजमंडी नूंह का दौरा

Sun, 28 Sep 2025 03:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sun, 28 Sep 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
DC inspect new food market in Nooh
अव्यवस्थाओं पर अमर उजाला ने सोमवार को प्रमुखता से प्रकाशित की थी खबर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नूंह। अनाजमंडी नूंह में लगातार किसानों को हो रही असुविधाओं पर अमर उजाला अपने अंकों में प्रमुखता से खबरों को प्रकाशित कर रहा है। सोमवार के अंक में अनाजमंडी की पड़ताल का शौचालय व पेयजल की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। शनिवार को बाजरे की खरीद न होने से किसानों को हो रही समस्या को प्रमुखता से छापा गया। जिस पर संज्ञान लेते हुए शनिवार को उपायुक्त अखिल पिलानी खुद अनाजमंडी पहुंचे और इन दोनों समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने अनाजमंडी नूंह का दौरा कर खरीफ सीजन की फसलों की खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंडी में पहुंचकर किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याओं व सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने मार्केट कमेटी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग सहित खरीद एजेंसियों के अधिकारियों से फसल खरीद से संबंधित सभी प्रबंधों की जानकारी ली।
विज्ञापन

किसानों को मिले मूलभूत सुविधाएं
उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अनाजमंडी में आने वाले प्रत्येक किसान को सभी मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध करवाई जाएं। खरीफ सीजन की फसल बाजरे की खरीद सुचारू और पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि अनाजमंडी में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहे, पीने के पानी, बिजली, शौचालय तथा छायादार बैठने की पर्याप्त व्यवस्था हो। किसानों को समय पर भुगतान मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने आढ़तियों को भी सख्त हिदायत दी कि उनके पास माप-तौल के मानक उपकरण हर समय उपलब्ध रहें तथा किसानों की फसल की तौल निष्पक्षता और सही तरीके से की जाए। उन्होंने मंडी में आढ़तियों और खरीद एजेंसियों से भी बातचीत कर उनके सुझाव जाने।

लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई
डीसी ने मार्केट कमेटी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल की खरीद में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी किसान को कोई परेशानी होती है तो उसका तुरंत समाधान किया जाए। इस अवसर पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक केके गोयल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed