फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Data of all Municipal Corporation properties uploaded on ULB portal

Gurugram News: नगर निगम की सभी संपत्तियों का डाटा यूएलबी पोर्टल पर अपलोड

Mon, 11 Sep 2023 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Data of all Municipal Corporation properties uploaded on ULB portal
सभी सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों, आरडब्ल्यूए, लाइसेंसी कॉलोनियों, सोसाइटियों को पत्र भेजा
विज्ञापन




30 सितंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान करने पर है 15 प्रतिशत की छूट
अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की सीमा में स्थित सभी संपत्तियों का डाटा शहरी स्थानीय निकाय विभाग के पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। साथ ही सभी सरकारी विभागों, बोर्डों, कॉरपोरेशनों, आरडब्ल्यूए, लाइसेंस कॉलोनियों व रिहायशी सोसायटियों को पत्र भेजकर उन्हें अपने यहां स्थित संपत्ति के मालिकों को स्वयं सत्यापन के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया गया है।
नगर निगम की ओर से अपील की गई है कि सभी संपत्ति मालिक पोर्टल पर जाकर अपनी संपत्ति डाटा का स्वयं सत्यापन करें तथा 30 सितंबर तक अपने पूरे टैक्स का भुगतान करके वित्त वर्ष 2023-24 के प्रॉपर्टी टैक्स में 15 प्रतिशत की छूट का लाभ पा लें।
विज्ञापन

हरियाणा नगर निगम अधिनियम 1994 के तहत नगर निगम की सीमा में स्थित खाली प्लॉटों, रिहायशी भवनों, वाणिज्यिक संस्थानों, औद्योगिक ईकाइयों सहित सभी प्रकार की प्रॉपर्टी पर सालाना टैक्स लगता है। इन प्रॉपर्टी मालिकों को प्रत्येक वित्त वर्ष में अपने प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान करना अनिवार्य है। अगर कोई प्रॉपर्टी मालिक समय पर प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान नहीं करता है, तो उस पर 18 प्रतिशत की वार्षिक दर से ब्याज लगाया जाता है। यही नहीं, डिफॉल्टर प्रॉपर्टी के सीवर-पानी कनेक्शन काटने के साथ ही प्रॉपर्टी को सील करके उसे नीलाम करने की भी प्रक्रिया अपनाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed