फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dangerous dogs will be kept in ABC center, it is ready

Gurugram News: एबीसी सेंटर में रखे जाएंगे खतरनाक कुत्ते, बनकर तैयार

Sun, 24 Aug 2025 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Dangerous dogs will be kept in ABC center, it is ready
अलग-अलग एजेंसियों को टीकाकरण और बंध्याकरण का काम सौंपने की तैयारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। लावारिस कुत्तों के टीकाकरण और नसबंदी के लिए नगर निगम ने एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) तैयार किया है। इसमें अगले माह से खतरनाक कुत्तों को रखा जाएगा। इसके साथ ही नगर निगम के चारों जोन के लिए अलग-अलग एजेंसियों को कुत्तों के टीकाकरण और बंध्याकरण का काम सौंपने की तैयारी है।

शहर की सड़कों पर 1.70 लाख से ज्यादा लावारिस कुत्ते घूम रहे हैं। इनमें से केवल 24 हजार कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण हो सका है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मद्देनजर नगर निगम का एक नया एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर बनकर तैयार हो गया है जहां अगले महीने से कुत्तों का टीकाकरण और बंध्याकरण का काम शुरू हो जाएगा। इस सेंटर में खास बात यह है कि यहां उन खतरनाक कुत्तों को रखने की भी सुविधा है जो लोगों के लिए खतरा बन चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश में ऐसे कुत्तों को सार्वजनिक जगहों से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर रखने की बात कही गई थी।
विज्ञापन



एजेंसियों पर लगाया जा चुका है जुर्माना
कुत्तों के टीकाकरण और नसबंदी का काम संभाल रहीं दो निजी एजेंसियों की लापरवाही सामने आने पर निगम ने उन पर 28 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। नगर निगम ने शहर में लावारिस कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए दो एजेंसियों एनिमल सिंपेथी और जीवदया वेलफेयर सोसाइटी को नसबंदी (स्टरलाइजेशन) और टीकाकरण का काम सौंपा हुआ है। लापरवाही बरतने पर जीवदया वेलफेयर सोसाइटी एजेंसी पर 19 हजार रुपये और एनिमल सिंपेथी एजेंसी पर नौ हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। निगम के संयुक्त आयुक्त ने एजेंसियों को चेतावनी दी है कि यह उनकी आखिरी चेतावनी है। अगर आगे भी उनके काम में कोई कोताही पाई गई तो उनके खिलाफ न सिर्फ जुर्माना बढ़ाया जाएगा, बल्कि उन्हें ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर निगम के चारों जोन में कुत्तों को पकड़ने व उनकी नसबंदी को लेकर अलग-अलग जोन में चार एजेंसियों को टेंडर आवंटित किया जाएगा। जिन कुत्तों को रखने की आवश्यकता होगी उसे बेगमपुर खटोला में बने एसीबी सेंटर में रखा जाएगा।
- प्रीतपाल, संयुक्त आयुक्त, एसबीएम, नगर निगम, गुरुग्राम

-फोटो 71 : बिजली न होने के चलते अंधेरे में बैठकर गते से हवा करते मरीज। संवाद

-फोटो 71 : बिजली न होने के चलते अंधेरे में बैठकर गते से हवा करते मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed