Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Curfew will be relaxed again for four hours on Tuesday in Nuh

Nuh Violence: नूंह में कल कर्फ्यू में फिर दी जाएगी चार घंटे की ढील, बैंक और एटीएम भी खुलेंगे, यह रहेगा समय

Tue, 08 Aug 2023 08:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूंह Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 08 Aug 2023 08:16 PM IST
सार

Nuh Violence: जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी कर कहा कि मंगलवार सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक (चार घंटे) लोगों की आवाजाही के लिए एक बार फिर कर्फ्यू हटा दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Curfew will be relaxed again for four hours on Tuesday in Nuh
नूंह हिंसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नूंह में हिंसा (Nuh Violence) के बाद से अब हालात सामान्य हो रहे हैं। लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में लौटने लगे हैं। बीते कुछ दिनों से यहां लगातार शांति है। हालांकि अभी कर्फ्यू लगा हुआ है लेकिन जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी कर कहा कि मंगलवार सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक (चार घंटे) लोगों की आवाजाही के लिए एक बार फिर कर्फ्यू हटा दिया जाएगा। इससे पहले सोमवार को भी कर्फ्यू में चार घंटे की ढील दी गई थी। इसके अलावा बैंक और एटीएम भी खोले जाएंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

राजीव चौक से नूंह तक निकलेगी पैदल सद्भावना यात्रा

आठ दिन पहले नूंह में हुए दंगे के बाद अब गुरुग्राम के विकास पर ग्रहण लगता देख सद्भावना कमेटी ने भाई चारा कायम करने की पहल की है। कमेटी के सदस्यों ने एक बैठक के बाद यह तय किया है कि लोगों में भाईचारे का संदेश देने के राजीव चौक से नूंह तक एक पैदल सद्भावना यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें सभी धर्म के लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सद्भावना कमेटी के प्रधान विजय यादव शिकोहपुर ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह जानबूझ कर अहीरवाल का माहौल खराब कर रही है। यहां पर अलग-अलग संगठनों की ओर से भड़काऊ भाषण दिया जा रहा है। सरकार को गुरुग्राम के विकास की ओर ध्यान देना चाहिए। यात्राएं यहां की जल समस्या की निकासी के लिए निकाली जानी चाहिए। न कि धार्मिक हिंसा भड़काने के लिए निकाली जानी चाहिए। उनका आरोप है कि सरकार पूरे मामले में फेल रही है। 

विज्ञापन

खुफिया विभाग की ओर से जानकारी के बाद भी प्रशासन सोता रहा। अधिकारी अवकाश लेकर चले गए। उनका आरोप है कि जिस तरह से बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद व दूसरी तरफ से भी कुछ असामाजिक तत्व भड़काऊ भाषण देकर माहौल खराब कर रहे हैं उसे स्वीकार नहीं किया जाएंगा। अहीरवाल की जनता इस क्षेत्र को हिंदू-मुस्लिम की राजनीति की प्रयोगशाला नहीं बनने देंगी। गुरुग्राम की एक वैश्विक पहचान है व यह शहर हरियाणा की आर्थिक राजधानी है और यह विकास यहां की जनता के भाईचारे व शांति से ही संभव हुआ। हम इस क्षेत्र को बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद व यात्रा पर हमला करने वालों की विभाजन कारी राजनीति के कारण बर्बाद नहीं होने देंगे।

उन्होंने ने कहा कि गुरुग्राम व नूंह की जिम्मेदार सरदारी जल्द ही राजीव चौक गुड़गांव से नूंह (मेवात) तक एक सद्भावना पद यात्रा करेगी। रमजान चौधरी ने कहा कि हम मेवातवासी इस भाईचारे को टूटने नहीं देंगे वहीं प्रदीप जैलदार ने कहा कि दोषी कोई भी हो उसे सजा मिले परन्तु निर्दोष को परेशान न किया जाए। रोहतास सरपंच व जगपाल यादव ने कहा कि हम सब मिलजुल कर रहेंगे तभी विकास होगा। यहां मुकेश पवन चौधरी,रेखा यादव, पवन नेहरा ललित कटारिया, अभिषेक अरोड़ा व गौरव गुर्जर आदि ने भाईचारे व सद्भावना की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed