गुरुग्राम: ऑटो में सिगरेट पी रहा था बैंककर्मी, महिला ने किया विरोध तो मुंह पर मारे मुक्के, पढ़ें पूरा मामला
महिला ने आरोपी के मुंह से सिगरेट निकाली और बाहर फेंक दी। इससे क्रोधित होकर उसके चेहरे पर दो बार मुक्का मारा। मारपीट में महिला की नाक से खून बहने लगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑटो में धूम्रपान करने पर आपत्ति जताने पर एक महिला से कथित तौर पर मारपीट का मामला गुरुग्राम में सामने आया है। महिला का कहना है कि वह घर लौट रही थी तभी ऑटो में बैठे एक निजी बैंक के कर्मचारी ने धूम्रपान करना शुरू कर दिया। जिसका विरोध करने पर कर्मचारी ने उसके साथ मारपीट की। इस संबंध में महिला ने पुलिस में शिकायत की।
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ का रहने वाला है आरोपी
पुलिस ने कहा कि फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में रहने वाले आरोपी वासु सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन जमानत पर रिहा कर दिया गया है। पीड़िता दिल्ली के वजीराबाद की रहने वाली है और अस्पताल में भर्ती है।
ऑटो से घर लौट रही थी महिला
पीड़िता की शिकायत के मुताबिक घटना सोमवार शाम उस वक्त हुई जब वह एक साझा ऑटो से घर लौट रही थी। जब ऑटो ग्रीनवुड सिटी, सेक्टर 46 के पास पहुंची, तो दो लोग ऑटो में सवार हुए। इस दौरान उनमें से एक आदमी धूम्रपान कर रहा था। जोकि ऑटो के अंदर बैठकर भी ऐसा करता रहा। जब मैंने उसे ऐसा करने से मना किया तो वह नाराज हो गया।
सिगरेट फेंकने से आग-बबूला हुआ बैंककर्मी
इसके बाद महिला ने आरोपी के मुंह से सिगरेट निकाली और बाहर फेंक दी। इससे क्रोधित होकर उसके चेहरे पर दो बार मुक्का मारा। मारपीट में महिला की नाक से खून बहने लगा। इतना ही नहीं महिला का आरोप है कि मारपीट करने के साथ ही आरोपी ने उसे अपशब्द भी कहे। सूचना पर पहुंची पुलिस की एक टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिस पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।