फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   घरेलू कलह सुलझाने आए ससुर को दामाद ने पिस्तोल की नोक पर पीटा

घरेलू कलह सुलझाने आए ससुर को दामाद ने पिस्तोल की नोक पर पीटा

Mon, 06 May 2019 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
घरेलू कलह सुलझाने आए ससुर को दामाद ने पिस्तोल की नोक पर पीटा

विज्ञापन
दामाद के अवैध संबंधों की शिकायत लेकर पहुंचे ससुर को दामादों ने पीटा
गुरुग्राम। फरीदाबाद से बेटियों के ससुराल पहुंचे एक व्यक्ति को उसके 2 दामादों ने पिस्तौल दिखाकर रविवार को पीट दिया। व्यक्ति अपने बड़े दामाद के अवैध संबंधों की शिकायत लेकर बेटियों के ससुराल पहुंचा था। सूचना मिलते ही ग्वाल पहाड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने पिस्तौल व 4 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया। चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश चंद ने बताया कि आरोपियों को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है।

फरीदाबाद के गांव ढकोला निवासी ओमजीत ने बताया कि उन्होंने अपनी दोनों बेटियों सुमन व अनीता की शादी वर्ष 2012 में गांव ग्वाल पहाड़ी निवासी नेतराम के दोनों बेटों बिजेंद्र व वीरेंद्र से की थी। काफी समय तक तो सब ठीक चलता रहा, लेकिन कुछ महीने पहले उन्हें पता लगा कि बिजेंद्र का किसी दूसरी लड़की के साथ संबंध है। यह बात जब बेटियों ने पिता ओमजीत को बताई तो उन्होंने इसका विरोध किया। बिजेंद्र के परिजनों से बात करने के लिए ओमजीत रविवार को गांव ग्वाल पहाड़ी आए थे। आरोप है कि जब वह बिजेंद्र व वीरेंद्र को समझा रहे थे तो इस दौरान बिजेंद्र ने सुमन को थप्पड़ मार दिया। विरोध करने पर बिजेंद्र ने जेब से पिस्तौल निकालकर उन पर तान दी और मारपीट करने लगा। इसी दौरान उनके छोटे दामाद वीरेंद्र ने भी उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस पर ओमजीत सुमन को लेकर नेतराम के दूसरे घर पहुंच गए और पुलिस को फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बिजेंद्र व वीरेंद्र को काबू कर लिया। उनके कब्जे से पुलिस ने पिस्तौल व 4 गोली बरामद कर ली हैं। पुलिस ने रविवार को शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed