{"_id":"5b06ff194f1c1bf76e8b46a2","slug":"51527185177-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल जा रहे युवक से छीना मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैदल जा रहे युवक से छीना मोबाइल
Updated Thu, 24 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
पैदल जा रहे युवक से छीना मोबाइल
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मोबाइल पर बात करते हुए पैदल जा रहे युवक से स्कूटी सवार ने मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बुधवार को मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सेक्टर-5 निवासी योगेश्वर सिंह एक कंपनी में कार्यरत हैं। मंगलवार को वह देर से कंपनी से घर लौट रहे थे। रात को वह सेक्टर-5 में पैदल जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी पर सवार होकर एक युवक पीछे से आया और उनके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गया। उन्होंने शोर भी मचाया, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी एसआई वेदपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
------