फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   त्सिबा कंपनी एचआर हेड मामले पर सुनवाई 7 को

त्सिबा कंपनी एचआर हेड मामले पर सुनवाई 7 को

Wed, 04 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
त्सिबा कंपनी एचआर हेड मामले पर सुनवाई 7 को
मित्सुबा कंपनी एचआर हेड मामले में सुनवाई 7 को
विज्ञापन

-दिल्ली से प्रोडक्शन वारंट पर कृष्ण को गुरुग्राम लाएगी पुलिस
-सुरेंद्र अभी चल रहा फरार, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
मानेसर। मित्सुबा जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी के एचआर हेड दिनेश शर्मा पर 6 जून को हुए जानलेवा हमले में आरोपी कृष्ण के प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए अदालत में 7 जुलाई को सुनवाई होगी। वह इस समय तिहाड़ जेल में बंद है। गुरुग्राम लाने के लिए पुलिस ने एक सप्ताह पहले दिल्ली अदालत में प्रोडक्शन वारंट की याचिका लगाई थी। जिस पर फैसला 7 जुलाई को होगा। जबकि मामले का तीसरा आरोपी सुरेंद्र अभी भी फरार चल रहा है। जबकि बिलासपुर थाना पुलिस ने दिनेश शर्मा को पुलिस सुरक्षा दे रखी है। कहीं उन पर दोबारा से हमला न हो जाए। इसलिए दो पुलिस जवानों की एक माह से ड्यूटी लगाई हुई है।
इस गोली कांड में कंपनी के पूर्व कर्मचारी जोगिंद्र समेत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों जोगिंद्र व दयाचंद को गिरफ्तार कर लिया था। वारदात की योजना कंपनी के पूर्व कांट्रेक्टर चरण सिंह ने तैयार की थी। वहीं बाउंसर कृष्ण व सुरेंद्र ने वारदात को अंजाम दिया था। कृष्ण ने दिल्ली में हुए पुराने मामले में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। तब से लेकर अब तक वह तिहाड़ जेल में ही बंद है।
विज्ञापन

पटौदी सहायक पुलिस आयुक्त बीर सिंह ने बताया कि मामले का मास्टरमाइंड चरण निवासी पथरेड़ी गिरफ्तार हो चुका है, लेकिन कृष्ण व सुरेंद्र की गिरफ्तारी होनी अभी बाकी है। इसके बाद ही मामला पूरी सुलझ सकेगा। 7 जुलाई को अदालत में सुनवाई के बाद कृष्ण को दिल्ली से प्रोडक्शन वारंट पर गुरुग्राम लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed