{"_id":"5ca3a530bdec2276d05c0fca","slug":"121554228528-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर के बेटे के अपहरण में शामिल बॉक्सर अमितेष गया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर के बेटे के अपहरण में शामिल बॉक्सर अमितेष गया जेल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। पुष्पांजलि अस्पताल के निदेशक डॉ एसपी यादव के बेटे के अपहरण के मामले में तीन दिन की रिमांड पर चल रहे आरोपी बॉक्सर अमितेष को सिविल लाइन थाना पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
जहां से कोर्ट ने आरोपी बॉक्सर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया। इस मामले में एसटीएफ की रिमांड काट कर रहे मुख्यारोपी जोगिंदर समेत चार अन्य बदमाशों को रिमांड पूरी होने पर पुलिस बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि तीन दिन की रिमांड पर आरोपी बॉक्सर अमितेष से इस वारदात में निशानदेही कराई गई। जिसमें सामने आया कि वह अपनी महिला मित्र के लिए बॉक्सिंग की रिंग छोड़कर लखनऊ से दिल्ली आ गया और उसके बाद अपराध की दुनिया में शामिल हो गया।
विज्ञापन
इस मामले में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटाकर चार्जशीट की तैयारी कर रही है। वहीं, अमितेष के जेल की सलाखों के पीछे जाने के बाद एसटीएफ की रिमांड पर चल रहे चारों बदमाशों को सिविल लाइन थाना पुलिस प्रोडक्शन रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।