{"_id":"5bffd50cbdec2241891ed443","slug":"121543492876-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विली पर लिए गए मिठाई के दो और नमूने हुए फेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विली पर लिए गए मिठाई के दो और नमूने हुए फेल
Updated Thu, 29 Nov 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवाली पर लिए मिठाई के नमूनों में से दो और फेल
गुरुग्राम। दीवाली पर लिए गए मिठाई के नमूनों में से दस और नमूनों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली है। रिपोर्ट में मावा व पेड़े के दो नमूने फेल पाए गए हैं। इससे पहले गत दिनों करनाल स्थित राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला की ओर से स्वास्थ्य विभाग को 50 नमूनों की रिपोर्ट भेजी गई थी। जिनमें से 9 नमूने जांच में फेल हो गए थे।
खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने दीवाली पर शहर की कई दुकानों पर छापामारी कर 150 से अधिक मिठाइयों के नमूने लिए थे। इनमें रसगुल्ला, लड्डू, चमचम, खोआ या मावा की बर्फी, पेड़ा आदि मिठाइयां शामिल थीं। इनकी गुणवत्ता जांचने के लिए सभी सैंपल करनाल स्थित लैब भेजे गए थे। जहां उनकी जांच कर रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई है। गत दिनों 50 नमूनों की आई रिपोर्ट में 9 नमूने फेल पाए गए
जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी केके शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को 10 नमूनों की रिपोर्ट और मिली। इनमें से दो नमूने घटिया पाए गए। फेल पाए गए मावा के नमूने सेक्टर-46 स्थित प्रेम डेयरी व पेड़े का नमूना सेक्टर-14 स्थित अलवर स्वीट से लिया गया था। कई नमूनों की रिपोर्ट अब भी आनी बाकी है।