फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   फर्जी पर्ची पर चालकों से पार्किंग वसूली करते पांच दबोचे

फर्जी पर्ची पर चालकों से पार्किंग वसूली करते पांच दबोचे

Fri, 08 Mar 2019 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
फर्जी पर्ची पर चालकों से पार्किंग वसूली करते पांच दबोचे
फर्जी पर्ची पर चालकों से पार्किंग वसूली करते पांच दबोचे
विज्ञापन

गुरुग्राम। पटौदी रोड पर फर्जी पार्किंग चलाने के आरोप में अपराध शाखा सेक्टर-10 ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को पांच युवकों को दबोचा। पुलिस ने उनके कब्जे से फर्जी पर्चियों के साथ 1300 रुपये नकदी बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपराध शाखा सेक्टर-10 के निरीक्षक को सूचना मिली कि पटौदी रोड के आसपास कुछ युवक मिलकर फर्जी पार्किंग का खेल चला रहे हैं। सूचना के बाद टीम ने छापा मारकर पटौदी रोड रेलवे गेट कंपनी के पास से पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया, इनकी पहचान वजीरपुर निवासी अरविंद, नवादा निवासी सचिन, हरसरू निवासी मोहित, दिनेश कुमार, रेवाड़ी निवासी दिनेश कुमार व योगेश के रूप में हुई है। निरीक्षक के मुताबिक आरोपी प्रति ट्रक 100 रुपये वसूलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed