{"_id":"5b7eee3f42c7924667530d53","slug":"11535045183-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीजनल व एचआर हेड हुए अदालत में पेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रीजनल व एचआर हेड हुए अदालत में पेश
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
मामले की नियमित सुनवाई के लिए 15 सितंबर तय
स्लग : प्रिंस हत्याकांड
रीजनल व एचआर हेड हुए अदालत में पेश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भोंडसी स्थित विद्यालय में हुए प्रिंस हत्याकांड की बृहस्पतिवार को जेके कुंडू की विशेष बाल अदालत में सुनवाई हुई। सीबीआई ने मामले को गुरुग्राम से सीबीआई अदालत पंचकूला स्थानांतरित करने के लिए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में याचिका दायर की हुई है। इस याचिका पर सुनवाई शुक्रवार को होगी। यह याचिका लंबित होने के कारण विशेष बाल अदालत ने आरोपी भोलू के मामले पर नियमित सुनवाई के लिए 15 सितंबर की तारीख निश्चित की है। अदालत में बृहस्पतिवार को रीजनल हेड व एचआर हेड की भी पेशी हुई। इन्हें भी अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख पर पेश होने के आदेश दिए हैं।
मृतक प्रिंस के पिता बरुण ठाकुर ने बताया कि सीबीआई ने मामले को सीबीआई अदालत में स्थानांतरित करने की याचिका उच्च न्यायालय में दायर की है जो विचाराधीन है। ऐसे में गुरुग्राम विशेष बाल अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। उच्च न्यायालय के सीबीआई की याचिका पर फैसले के बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू होगी।