फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Greed is true... relationships are false, blinded by the greed for a house, the son spilled his father's blood, pressed the blood-soaked mattress in a press.

Hisar News: लालच सच्चा...रिश्ता झूठा, मकान के लालच में अंधे बेटे ने बहाया पिता का खून, खून से सना गद्दा तूड़ी में दबाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Greed is true... relationships are false, blinded by the greed for a house, the son spilled his father's blood, pressed the blood-soaked mattress in a press.
हिसार। चंदन नगर में मकान के लालच में अंधे बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता की हत्या कर डाली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बबूल अपनी पत्नी व बच्चों के साथ शव लेकर गांव चला गया। वारदात छिपाने के लिए मां और अन्य परिजनों को पिता की सामान्य मौत बताया।
विज्ञापन

वारदात का राज तब खुला जब बबलू के चाचा व परिवार के अन्य लोगों को हवा सिंह के सिर पर चोट के निशान नजर आए। पुलिस ने बबलू से पूछताछ की तो संदेह हुआ। चंदन नगर स्थित घर के अंदर चारपाई पर व दरवाजे के पास खून बिखरा था। इससे शक गहरा गया। हवा सिंह की बुजुर्ग मां को तब तक कुछ नहीं पता था।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान कोठे में तूड़ी के ढेर में दबा खून से सना गद्दा मिला। बबलू से पूछा तो उसने कबूल कर लिया कि रात में पिता के साथ झगड़ा हुआ था। उसके भी सिर व गर्दन पर चोट लगी है। चाचा सूबे सिंह ने आरोप लगाया कि बबलू ने अपने सिर व गर्दन पर खुद ही चोट मारी है ताकि पुलिस को गुमराह कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने मकान खाली करने के लिए कहा था : बबलू ने पुलिस को बताया कि पिता ने उसे मकान खाली करने के लिए कह दिया था। वह नहीं चाहता था कि मकान बेचा जाए। जांच अधिकारी का मानना है कि बबलू के साथ कुछ और लोग भी वारदात में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed