फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Police keep a close watch on suspects; records scrutinized.

Hisar News: संदिग्धों पर पुलिस की पैनी नजर, खंगाला रिकॉर्ड

Tue, 15 Sep 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 15 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Police keep a close watch on suspects; records scrutinized.
हांसी होटल में छानबीन करते डीएसपी अक्षय कुमार व पुलिसकर्मी। पुलिस
हांसी। अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध व्यक्तियों पर प्रभावी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए हांसी पुलिस ने सोमवार को विशेष सत्यापन और जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन

डीएसपी अक्षय कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी सुखजीत सिंह सहित पुलिस टीमों ने होटल, गेस्ट हाउस, लॉज, पीजी और प्रमुख ढाबों की जांच की। इस दौरान वहां ठहरे लोगों के रिकॉर्ड और पहचान दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।
विज्ञापन

पुलिस टीमों ने सुनिश्चित किया कि होटल, गेस्ट हाउस और पीजी में ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का सही नाम, पता, मोबाइल नंबर और पहचान संबंधी विवरण दर्ज हो। संचालकों द्वारा रखे गए रजिस्टर व अन्य रिकॉर्ड की भी जांच की गई। पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी व्यक्ति को कमरा उपलब्ध न कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालकों को हरसमय पोर्टल पर प्रत्येक आगंतुक का रिकॉर्ड समय पर अपडेट करने तथा पहचान दस्तावेज और आवश्यक विवरण सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए। नियमों की अनदेखी करने वालों को मौके पर हिदायत देते हुए रिकॉर्ड संधारण में लापरवाही न बरतने को कहा गया।

डीएसपी अक्षय कुमार ने कहा कि होटल, गेस्ट हाउस, पीजी और ढाबा संचालक सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के महत्वपूर्ण साझेदार हैं। गलत पहचान, संदिग्ध ठहराव या असामान्य गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। एसपी विनोद कुमार ने कहा कि आमजन की सुरक्षा और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना हांसी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed