{"_id":"5cd07cfcbdec22073b651e9e","slug":"111557167356-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बदलकर बैंक खाते से रुपये निकालने वाले 3 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एटीएम बदलकर बैंक खाते से रुपये निकालने वाले 3 गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम बदलकर बैंक खाते से रुपये निकालने वाले 3 गिरफ्तार
गुरुग्राम। मशीन में गड़बड़ी करने व लोगों से धोखाधड़ी कर एटीएम कार्ड बदलने के तीन अपराधियों को रविवार को अपराध शाखा सेक्टर-17 ने काबू किया है। आरोपियों से दो दर्जन से अधिक वारदात का खुलासा हुआ है। हालांकि पुलिस इन मामलों के सत्यापन न होने की बात कह रही है। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए हुए थे। सोमवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 5 दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, अपराध शाखा सेक्टर-17 को सूचना मिली कि एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने व एटीएम मशीन में गड़बड़ी करने के तीन आरोपी हीरो होंडा चौक के पास नेशनल हाइवे पर मौजूद हैं। इस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को काबू किया। आरोपियों की पहचान पलवल के गांव घागोट निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू, मोबिन तथा खालिद उर्फ खली के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने दो दर्जन से अधिक वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि वह एक्सिस, एचडीएफसी, पीएनबी, एसबीआई बैंक के एटीएम कार्ड धारकों को निशाना बनाते थे। आरोपियों ने सेक्टर-37, खेड़कीदौला, सेक्टर-40, बादशाहपुर, मानेसर, भिवाड़ी, जेवर उत्तर प्रदेश सहित अन्य स्थानों पर वारदात को अंजाम दिया है।
तीन तरीके से करते थे वारदात
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह तीन तरीके से वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी एटीएम मशीन में रुपये निकालने वाले व्यक्ति को घेर लेते थे और रुपये निकालते वक्त उसका एटीएम का पासवर्ड देख लेते थे। जब वह व्यक्ति बाहर निकलता तो उससे एक व्यक्ति टकरा जाता जिससे उसका एटीएम कार्ड नीचे गिर जाता था। इस दौरान वह एटीएम कार्ड बदल लेते थे। दूसरे तरीके में वह मशीन के बटन से छेड़छाड़ करते थे। जिसमें मशीन का केवल एक ही बटन कार्य करता था। व्यक्ति की मदद के बहाने वह एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालते थे। तीसरे तरीके से वह एटीएम मशीन के एक बटन को पेस्ट से चिपका देते थे, जिसके कारण अन्य बटन कार्य नहीं करते थे। मदद के बहाने वह व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदल लेते थे।
विज्ञापन
------