फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   crime

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मानेसर में किया अवैध लैब व पीजी का भंडाफोड़

Sat, 20 Aug 2022 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
crime
गुुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेक्टर-1 मानेसर इलाके में छापेमारी कर अवैध रूप से चल रही लैब का भंडाफोड़ किया। टीम ने अवैध रूप से संचालित एक पीजी का भी खुलासा किया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को मानेसर सेक्टर-1 के प्लॉट संख्या-502 पर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित किए जाने की सूचना मिल रही थी। इसी क्रम में टीम मौके पर पहुंची तो देखा किएसडीएम डायग्नोस्टिक लैब, जनता मेडिकल सेंटर व एक पीजी चलाया जा रहा है। पीजी में घरेलू बिजली कनेक्शन लिया गया है, जिस पर 25 किलोवाट का लोड है जबकि इसकी अनुमति नहीं है। बिजली निगम की टीम ने कनेक्शन काटते हुए मीटर उतार लिया। सीएम फ्लाइंग के अधिकारियों ने बताया कि एसडीएम डायग्नोस्टिक लैब संचालन के लिए भी कोई अनुमति नहीं ली गई थी जबकि कर्मचारी के तौर पर 10वीं पास सद्दाम हुसैन मिला। वह भी कोई वैध दस्तावेज नहीं पेश कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed