फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram News : Gang demanding extortion busted by gurugram police

Gurugram News : रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पाकिस्तान और दुबाई से मिलता था ऑर्डर

Sun, 21 Aug 2022 06:28 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 21 Aug 2022 06:28 AM IST
सार

Gurugram News : एसीपी क्राइम प्रीतपाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संदीप उर्फ सैंडी हरियाणा के ही कुरुक्षेत्र का रहने वाला है जबकि बाकी तीन आरोपी रितिक, गुलशन और बंटी बिहार के रहने वाले हैं। 19 से 24 आयु वर्ग वाले इन आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 99 एटीएम कार्ड, 62 सिमकार्ड, 23 मोबाइल और एक बैंक पासबुक बरामद की है।

विज्ञापन
Gurugram News : Gang demanding extortion busted by gurugram police
खुलासा... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम। सोहना के एक प्रॉपर्टी डीलर से रंगदारी मांगने व धमकी देने के मामले में अंतरराष्ट्रीय गिरोह के 4 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए बदमाश पाकिस्तान व दुबई में बैठे आकाओं के इशारे पर बड़े कारोबारियों व व्यापारियों को कुख्यात बदमाशों के नाम पर रंगदारी मांगते थे।

विज्ञापन


एसीपी क्राइम प्रीतपाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संदीप उर्फ सैंडी हरियाणा के ही कुरुक्षेत्र का रहने वाला है जबकि बाकी तीन आरोपी रितिक, गुलशन और बंटी बिहार के रहने वाले हैं। 19 से 24 आयु वर्ग वाले इन आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 99 एटीएम कार्ड, 62 सिमकार्ड, 23 मोबाइल और एक बैंक पासबुक बरामद की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सोहना निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। 30 जुलाई को सुबह करीब 9:51 बजे पहली और फिर एक के बाद कई व्हाट्सएप ऑडियो व वीडियो कॉल आईं। फोन करने वाले ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंश बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद एक और वीडियो कॉल आई जिसमें एक आरोपी जंगल की जगह पर फायरिंग करते हुए दिखाई दिया। इस संबंध में सोहना सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफआईआर दर्ज करने के बाद अपराध शाखा सोहना के प्रभारी व उप निरीक्षक सत्यप्रकाश की टीम ने पुलिस टीम द्वारा एकत्रित की गई जानकारियों के आधार पर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 13 अगस्त को रितिक व गुलशन और 19 अगस्त को बंटी व संदीप को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रितिक व गुलशन को 14 अगस्त को कोर्ट के समक्ष पेश करके 6 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया था।

25 हजार रुपये देकर खरीदा था खाता
आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि इनके पास जो एटीएम व सिम कार्ड हैं, वो उन्होंने ही खरीदे हैं। शिकायतकर्ता प्रॉपर्टी डीलर को जिस बैंक खाते में रुपये डालने के लिए कहा था वह बैंक अकाउंट भी इन्होंने बिहार के एक व्यक्ति से 25 हजार रुपये देकर खरीदा था। मोबाइल फोन उन्होंने इंटरनेट बैंकिंग में प्रयोग करने के लिए खरीदे थे।

आकाओं को भी भेजते थे उनका हिस्सा
आरोपियों के साथी पाकिस्तान व दुबई में बैठकर नेता, ख्याति प्राप्त लोगों, व्यवसायी और आर्थिक रूप से मजबूत लोगों को अपने अन्य साथियों के माध्यम से टारगेट करते थे। पाकिस्तान के फोन नंबर से उन्हें धमकी देकर बैंक में पैसे ट्रांसफर करवा लेते थे। एसीपी क्राइम ने बताया कि पाकिस्तान व दुबई में बैठे आकाओं के इशारे पर ही ये आरोपी काम करते थे। रंगदारी मिलने पर आरोपी अपना 10 फीसदी कमीशन काटकर बाकी पैसे दुबई के रास्ते पाकिस्तान में बैठे अपने साथियों को भेज देते थे।

पिछले तीन माह से कर रहे थे वसूली
पुलिस को आरोपियों के मोबाइल फोन से पाकिस्तान के लोगों के मोबाइल नंबर मिले हैं। ये लोग पिछले 3 माह से उक्त काम कर रहे थे। पुलिस हिरासत के दौरान आरोपियों से पूछताछ के दौरान प्राप्त हुई जानकारी के आधार पर पुलिस टीम सभी एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश कर पुलिस हिरासत में लिया जाएगा।


एसटीएफ के हत्थे भी चढ़ा था ऐसा ही गिरोह
पिछले दिनों विधायकों को धमकी देने के मामले में एसटीएफ ने भी ऐसे ही एक गिरोह का पर्दाफाश किया था, जिसमें छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इसमें भी मुख्य आरोपी पाकिस्तान व दुबई में बैठकर अपने गुर्गों के इशारे पर रंगदारी मांगते थे। इन दोनों मामलों का कोई लिंक तो नहीं है, पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed