फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Prostitution was going on under the guise of spa center in Gurugram, four arrested

जिस्मफरोशी का पर्दाफाश: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, वसूलते थे प्रति ग्राहक 2000 रुपये

Fri, 19 Aug 2022 11:06 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम।
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम। Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 19 Aug 2022 11:06 PM IST
सार

पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला मूल रूप से छत्तीसगढ़ की रहने वाली है जबकि दूसरी महिला मथुरा की निवासी है।

विज्ञापन
Prostitution was going on under the guise of spa center in Gurugram, four arrested
स्पा सेंटर की तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पुलिस ने सेक्टर-50 थाना क्षेत्र में स्थित एक शॉपिंग मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के खेल का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने स्पा सेंटर के मालिक व मैनेजर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने स्पा सेंटर को सील कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-51 इलाके में स्थित ऑकस क्वांटम मॉल में स्पा सेंटर में देह व्यापार किए जाने की सूचना काफी पहले से मिल रही थी। एसीपी अभिलक्ष जोशी ने इस पूरे मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की और टीम को मौके पर भेजा। टीम ने मौके पर जब छापेमारी की तो सूचना बिल्कुल सही पाई गई। इस पर टीम ने साउथ सिटी-2 निवासी स्पा के मैनेजर योगेश, सेक्टर-15 निवासी स्पा के मालिक भगत सिंह को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला मूल रूप से छत्तीसगढ़ की रहने वाली है जबकि दूसरी महिला मथुरा की निवासी है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि स्पा सेंटर के मालिक व मैनेजर ने ही दोनों महिलाओं को देह व्यापार में धकेला था। इसके लिए प्रति ग्राहक आरोपी 2000 रुपये वसूलते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed