फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Court acquitted three accused of kidnapping

Gurugram News: अपहरण करने के तीन आरोपी अदालत से बरी

Thu, 17 Aug 2023 06:51 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Thu, 17 Aug 2023 06:51 PM IST
विज्ञापन
Court acquitted three accused of kidnapping
2017 में पालम विहार में लूट की वारदात के दौरान किया था अपहरण
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। करीब छह साल पहले पालम विहार थाना क्षेत्र में युवक का अपहरण करने के मामले में कोर्ट ने तीन आरोपियों को बरी कर दिया है। मामले की सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता आरोपियों को पहचान नहीं पाया। सबूत के अभाव में कोर्ट ने आरोपियों को बरी कर दिया। यह आदेश अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश रूपम की अदालत ने दिया है।

न्यू पालम विहार निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 22 अप्रैल 2017 को काम खत्म करके मोटरसाइकिल से घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान अमित दलाल ने अपने आठ साथियों के साथ मिलकर उसका रास्ता रोक लिया और उसकी मोटर साइकिल की चाबी छीन ली। इसके बाद वह उसके पर्स और मोबाइल छीनने लगे तो पीड़ित ने विरोध कर दिया। पीड़ित के विरोध करने पर आरोपी उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर एक फार्म हाउस पर ले गए।
विज्ञापन

वहां उन्होंने उसके साथ मारपीट की। फार्म हाउस पर वह उसे नाले में फेंकने की बात करने लगे। मैंने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। पालम विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अमित, नीरज व अंकित को गिरफ्तार कर लिया था। अदालत में सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता ने अपने बयान बदलते हुए कहा कि घटना वाले दिन वहां पर कुछ युवक बहस कर रहे थे। जब उसने बीच बचाव किया तो उसका मोबाइल और पर्स गिर गया था। इसके साथ ही वह आरोपियों को पहचान नहीं सका। अभियोजन पक्ष आरोपियों पर आरोप साबित नहीं कर सका। इसके चलते अदालत ने तीनों आरोपियों को बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed