फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corporation employees will appeal to the public to support the strike.

Gurugram News: जनता से हड़ताल को समर्थन देने की अपील करेंगे निगम कर्मी

Tue, 25 Aug 2026 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Corporation employees will appeal to the public to support the strike.
कैबिनेट मंत्री के आवास पर पीए को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन से जुड़े सफाई, सीवर और फायर कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 20वें दिन भी जारी रही। बारिश और जलभराव के कारण प्रदर्शन करने के बजाय हड़ताली कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री एवं बादशाहपुर विधायक राव नरबीर के सिविल लाइंस स्थित आवास पर पहुंचकर उनके पीए विशाल सैनी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि बुधवार को हड़ताली निगम कर्मचारी आम जनता के बीच जाकर हड़ताल को समर्थन देने की अपील करेंगे।
राज्य उपप्रधान बसंत कुमार ने कहा कि सरकार ने 13 मई के फैसले के तहत पे-रोल पर कार्यरत 1175 फायरमैन और पालिका, परिषद व निगमों के करीब 13 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने सहित अन्य मांगों पर सहमति जताई थी। इसके बावजूद अब तक मांगों को लागू करने के संबंध में आदेश जारी नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार सोशल मीडिया समेत अन्य के माध्यम से गलत बयान प्रचारित कर कर्मचारियों और आम जनता को गुमराह कर रही है। बरसात के मौसम में शहर के कई हिस्सों में गंदगी और कूड़े के ढेर लगे हैं, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा है। सरकार को कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने के साथ शहर की सफाई व्यवस्था और आम जनता के स्वास्थ्य की भी चिंता करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल की अध्यक्षता इकाई के वरिष्ठ उपप्रधान सम्मी बोहत और फायर विभाग के जिला प्रधान साहुन खान ने की, जबकि संचालन सचिव धर्मेंद्र जिंगाला और कोषाध्यक्ष भारत कांगड़ा ने किया।

इस मौके पर सीटू के जिला प्रधान सुरेश नोहरा, कामरेड राजेंद्र सरोहा, सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक सचिव गुरुग्राम महेश कुमार, प्रचार सचिव अनीता देवी, दीपा, पिंकी, सत्या देवी, संजीत, कैलाश संगेलिया, पूर्व प्रधान राम सिंह, कल्पना देवी, ज्योति, कुलदीप, अशोक कुमार, धर्मेंद्र सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed