फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corona vaccine will be done at 45 centers today

आज 45 केंद्रों पर लगेगा कोरोना का टीका

Sat, 18 Sep 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccine will be done at 45 centers today
गुरुग्राम। वैक्सीनेशन अभियान के तहत रविवार को ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में बने 45 टीकाकरण केंद्रों पर कोरोना रोधी टीका लगाया जाएगा । इनमें से 38 पर कोविशील्ड की दोनों डोज लगेंगी जबकि पांच केंद्रों पर कोवैक्सीन की दूसरी डोज के टीके लगाए जाएंगे। वहीं सेक्टर 31 स्थित पॉलीक्लीनिक में स्पुतनिक वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। जिन नागरिकों को कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगवानी है, वह कम्यूनिटी सेंटर चौमा, हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बादशाहपुर, तिगरा व मानेसर पर जाकर अपनी डोज लगवा सकते हैं। यहां प्रत्येक केंद्र पर संबंधित वैक्सीन के दो सौ स्लॉट उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

शिक्षा, नौकरी के लिए विदेश जाने के लिए चयनित नागरिक सेक्टर 31 पॉलीक्लीनक में जाकर अपना कोविशील्ड का दूसरा टीका लगवा सकते है। इस केंद्र पर वैक्सीन के 50 स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही इस स्वास्थ्य केंद्र पर स्पुतनिक वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगाई जाएगी। यहां दूसरी डोज के रूप में सौ स्लॉट उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त जिन नागरिकों को कोविशील्ड का पहला या दूसरा टीका लगवाना है तो वह नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। रविवार को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर पहली व दूसरी डोज के रूप में सात हजार 600 स्लॉट उपलब्ध कराए गए है। इसके साथ ही ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से केंद्र पर आने वाले नागरिकों के लिए प्रत्येक केंद्र पर 200 डोज की अलग से व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीनेशन प्रभारी उप सिविल सर्जन डॉक्टर एमपी सिंह ने बताया कि टीका लगवाने के लिए लाभार्थी को किसी प्रकार के पूर्व रजिस्ट्रेशन करवाने की आवश्यकता नहीं है। सभी सेंटरों पर पहले आओ पहले लगवाओ की नीति के आधार पर वैक्सीन लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed