{"_id":"603002578ebc3ee8ff0c9c82","slug":"corona-vaccination-will-be-done-three-days-a-week-gurgaon-news-noi566716098","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताह में तीन दिन होगा कोरोना टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताह में तीन दिन होगा कोरोना टीकाकरण
विज्ञापन
गुरुग्राम। अब सप्ताह में तीन दिन ही कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इस संबंध में जिला स्वास्थ्य विभाग ने डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स के साथ बैठक आयोजित की। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त यश गर्ग और सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र यादव ने की। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार के आदेशानुसार टीकाकरण की प्रक्रिया के लिए सप्ताह में तीन दिन तय किए गए हैं।
अब प्रत्येक सोमवार, मंगलवार और बृहस्पतिवार को टीकाकरण किया जाएगा। वहीं बुधवार और शनिवार को रूटीन इम्युनाइजेशन सेशन आयोजित होंगे। डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि टीकाकरण की पहली डोज से वंचित स्वास्थ्य कर्मचारी शनिवार को महरौली रोड स्थित कल्याणी अस्पताल के कैंप में टीका लगवा सकेंगे। टीकाकरण की प्रथम चरण की प्रक्रिया पूरी हो चुुकी है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने लिया टीकाकरण अभियान का जायजा
गुरुग्राम। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) राजीव अरोड़ा ने शुक्रवार को मानेसर स्थित एनएसजी प्रशिक्षण केंद्र का दौरा कर कोरोना टीकाकरण अभियान का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुुरुग्राम में कोरोना मरीजों की संख्या प्रदेश में सर्वाधिक है और स्वस्थ होने वालों की संख्या भी अच्छी है।
विज्ञापन
उन्होंने टीकाकरण अभियान से संतुष्टि व्यक्त करते हुए कहा कि गुरुग्राम में व्यापक तौर पर कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने लोगों को कोरोना टीके के प्रति जागरूक किया और कहा कि वैक्सीन जीवनरक्षक है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि देश में बनी कोरोना वैक्सीन को कई दूसरे देशों ने लिया है और बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
कोरोना से 22 संक्रमित, 32 हुए स्वस्थ
गुरुग्राम। जिला स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 22 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की। वहीं 32 कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए। नए आंकड़ों के मुताबिक अब जिले में 248 सक्रिय मरीज बचे हैं। इनमें से 213 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। वहीं 35 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। जिला कोविड केयर सेंटर में अभी एक भी मरीज भर्ती नहीं हैं।
जिले में अब तक 58645 कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं, जिनमें से 58041 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 356 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर हर दिन 2500 से ज्यादा कोरोना जांच की जा रही हैं। शुक्रवार को 2577 जांच की गई। इनमें से 2392 जांच आरटीपीसीआर के माध्यम से हुई, वहीं 185 जांच रैपिड एंटीजन किट के माध्यम से हुई हैं।