{"_id":"60e41ce28ebc3e0a217c2c59","slug":"corona-update-in-gurugram-361-patients-died-within-60-days-even-after-peak-period","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में कोरोना: महामारी का पीक बीतने के बावजूद 60 दिनों में 361 मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में कोरोना: महामारी का पीक बीतने के बावजूद 60 दिनों में 361 मरीजों की मौत
Tue, 06 Jul 2021 02:35 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 06 Jul 2021 02:35 PM IST
सार
6 मई को संक्रमण अपने चरम पर था। उस समय गुरुग्राम में 39 हजार 682 रोगी सक्रिय थे। वहीं, रविवार को कोरोना के चार नए मरीज सामने आए, जबकि एक की जान चली गई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण का प्रकोप भले ही कम हो गया हो लेकिन मरीजों की मौत का सिलसिला अब भी जारी है। ऐसा कोई भी दिन नहीं होता, जिस दिन संक्रमण के चलते मरीजों की मौत न हो। अप्रैल मध्य से मई के पहले सप्ताह के अंत तक गुरुग्राम में कोरोना संक्रमण चरम पर रहा। इसके बाद संक्रमण की दर में तेजी से गिरावट दर्ज की गई तो स्वस्थ होने वालों की संख्या में भी खासा इजाफा हुआ। बावजूद इसके अब तक पीक गुजरने के बाद 361 मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से अब तक हुई कुल मौतों का यह 40 फीसदी है। इसी क्रम में सोमवार को भी संक्रमण के चलते एक मरीज की मौत हुई जबकि कोरोना के 4 नए मरीज आए। वहीं, 9 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। रविवार को इस माह के एक दिन में अब तक के सबसे कम मरीज आए। वहीं, राहत की बड़ी बात यह भी है कि अब जिले के अस्पतालों में महज 12 मरीज ही उपचाराधीन हैं, जिसमें से सभी मरीजों का कोविड हेल्थ सेंटर में ही इलाज चल रहा है जबकि 89 संक्रमित होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन
अब तक 911 की मौत
कोरोना संक्रमण की शुरुआत से अब तक जिले में संक्रमण के चलते 911 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, कोरोना की चपेट में आने वाले कुल मरीजों का आंकड़ा 1 लाख 80 हजार 717 पर आ गया है। इसमें से 1 लाख 79 हजार 705 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या कम होकर 101 पर आ गई है।
विज्ञापन
रविवार को जिले में 3738 लोगों ने कोरोना की जांच के लिए नमूने दिए। इसमें से 777 ने रैपिड एंटीजन जांट के लिए नमूने दिए जबकि 2961 ने आरटी-पीसीआर जांच के लिए नमूने दिया। अब तक जिले में 16 लाख 61 हजार 930 लोगों की जांच हो चुकी है और जांच के मामले में गुरुग्राम प्रदेश में पहले पायदान पर बना हुआ है।