फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corona speed increasing, patients cross 500

Gurugram News: बढ़ रही कोरोना की रफ्तार, मरीज 500 के पार

Sat, 15 Apr 2023 11:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Corona speed increasing, patients cross 500
24 घंटे में 3305 लोगों ने आरटीपीसीआर और एंटीजन जांच कराई, 523 संक्रमित मिले
विज्ञापन

लोगों के अंदर महामारी को लेकर नहीं है खौफ, लापरवाही पड़ेगी भारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। कोरोना महामारी का प्रकोप जिले के अंदर धीरे-धीरे भयानक रूप लेता जा रहा हैै। हर गुजरते दिन के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को 523 नए लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अगर, जल्द ही लोग कोरोना महामारी को लेकर संजीदा नहीं हुए तो हालात एक बार फिर बदतर हो सकते हैं।
ये ही कारण है कि सात दिन के अंदर 2,291 कोरोना के मरीज मिले है। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी आम जनता के साथ-साथ सरकारी कार्यालय, मॉल, मल्टीप्लेक्स, निजी कार्यालयों, 100 से अधिक लोगों का जमावड़ा होने पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। पिछले एक हफ्तों से जिले में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रहा है। बता दें, कि प्रतिदिन कोरोना महामारी की चपेट में आने की वजह से शहर में संक्रमितों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बाजार, मॉल से लेकर जिला अस्पताल सहित अन्य स्थानों पर कोविड गाइड लाइंस के प्रति लोगों की बेरुखी इस महामारी को फैलने की खुली दावत दे रही है। न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है, न ही लोग अस्पताल और बाजार में आते जाते समय मास्क लगा रहे हैं। लोगों की उदासीनता से मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 17 संक्रमित अस्पताल में भर्ती है। 1924 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

जबकि, शनिवार को 194 लोग बीमारी से ठीक होकर घरों को लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमण की तेज गति को देखते हुए पिछले 24 घंटों में 3305 लोगों में कोरोना संक्रमण की जांच की गई है। इनमें आरटीपीसीआर की संख्या 1762 और एंटीजन टेस्ट की संख्या 1543 है। सुरक्षा के लिहाज से सिविल हॉस्पिटल के एक पूरे वार्ड को आरक्षित किया गया है। मरीजों की जांच के लिए किट भी आवश्यकतानुसार उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह में बढ़ी कोरोना मरीजों की संख्या
दिनांक नए मामले स्वस्थ हुए
9 अप्रैल 217 65
10 अप्रैल 161 151
11 अप्रैल 266 148
12 अप्रैल 293 199
13 अप्रैल 427 204
14 अप्रैल 404 177
15 अप्रैल 523 194
इस सप्ताह में सर्वाधिक कोरोना के मामले प्रकाश में आ रहे है। ऐसे में बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के साथ- साथ मधुमेह, लगातार गले में खराश वाले लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि इन्हें संक्रमित होने का ज्यादा खतरा रहता है। ऐसे लोगों से मेरी अपील है की एहतियाती कदम के रूप में, विशेष रूप से सार्वजनिक परिवहन और भीड़- भाड़ वाली जगहों में मास्क अवश्य लगाए। साथ ही सामाजिक दूरी, स्वच्छता बनाए रखें और नियमित तौर पर बार-बार हाथ को धोएं।
- वरिष्ठ डॉ. आशुतोष शुक्ला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed