फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corona rules are not being followed in civil hospital

नागरिक अस्पताल में नहीं हो रहा कोरोना नियमों का पालन

Mon, 20 Sep 2021 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Corona rules are not being followed in civil hospital
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण के मामले में जिले में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और यही वजह है कि चारों तरफ कोरोना बचाव नियमों का खुला उल्लंघन देखने को मिल रहा है। ऐसे में सवाल यह है कि कोरोना संक्रमण को लेकर यह लापरवाही आगामी दिनों में कहीं भारी न पड़ जाए। यह स्थिति तब है जब पिछले अप्रैल-मई में देश ने कोरोना का कहर देखा था।
विज्ञापन

इन दिनों शहर में बाजार, शॉपिंग मॉल्स, कॉंम्प्लेक्स में चारों तरफ लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। अब जल्द ही त्योहारों का मौसम शुरू होने वाला है, जिसको देखते हुए भीड़ के और बढ़ने की आशंकाएं व्यक्त की जा रही है। वहीं, बैठक, संगोष्ठी समेत सार्वजनिक कार्यक्रम भी खूब आयोजित किए जा रहे हैं तो सामाजिक दूरी का नियम की भी जमकर अनदेखी की जा रही है। ऐसे में सवाल यह है कि यदि संक्रमण ने रफ्तार पकड़ी तो क्या होगा। हालांकि, रोजाना आने वाले नए मरीजों की संख्या दहाई के आंकड़े से नीचे हुई है और यही वजह है कि लोग भी संक्रमण के खौफ से बे फिक्र बने हुए हैं।
विज्ञापन

3075 लोगों की हुई जांच
जिले में सोमवार को कोरोना के 2 नए मरीज मिले, जबकि 2 मरीजों को ही स्वस्थ घोषित किया गया। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 37 पर बनी हुई है। इसमें से 35 मरीज होम आइसोलेट हैं, जबकि 2 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। जिले में मृतकों का आंकड़ा 923 पर ही सीमित है। वहीं सोमवार को 3075 लोगों की कोविड जांच की गई। इसमें से 462 लोगों की रैपिड एंटीजन व 2613 की आरटी-पीसीआर के जरिये जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
कोरोना का असर भले ही कम हो गया हो लेकिन हमें कोरोना बचाव नियमों को लेकर लापरवाह नहीं होना है और अनिवार्य रूप से सभी बचाव नियमों का पालन करना होगा। लोगों से अपील है कि सामाजिक दूरी, मास्क के उपयोग, हैंड सैनिटाइजेशन, साफ-सफाई समेत सभी तरह के बचाव नियमों का पालन करें और संक्रमणरोधी वैक्सीन भी अनिवार्य रूप से लगवाएं। - डॉ. यश गर्ग, जिला उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed