फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corona infected 99 more people in the district

जिले में कोरोना ने 99 और लोगों को किया संक्रमित

Sat, 26 Dec 2020 06:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
Corona infected 99 more people in the district
गुरुग्राम। जिले में कोरोना संक्रमण का प्रभाव लगातार कम हो रहा है। राहत की बात यह भी है कि पिछले दो सप्ताह के दौरान मृतकों की संख्या में भी खासी कमी देखने को मिली है। इसी क्रम में शनिवार को जिले में कोरोना के 99 नए मरीज आए जबकि 152 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। हालांकि, शनिवार को एक मरीज की मौत भी हुई। इसी के साथ जिले में अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 56388 पर पहुंच गया है, जिसमें से 54912 लोग संक्रमण को मात देकर स्वस्थ भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

अब जिले में उपचाराधीन कुल मरीजों में से सक्रिय मरीजों की संख्या महज 1134 रह गई है। इसमें भी 1034 मरीज होम आइसोलेट है जबकि महज 97 संक्रमितों का ही अब विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पिछले करीब दो माह में ऐसा पहली बार हुआ है जब जिले के अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 100 से भी नीचे आ गई है। पिछले एक माह में कोरोना के मामले में जिले की सूरत ही बदल गई।
विज्ञापन

एक माह पहले तक जिले में 6 हजार से भी ज्यादा सक्रिय मरीज थे जबकि अस्पतालों में भी 300 से ज्यादा संक्रमितों का इलाज चल रहा था।
जिले के कोविड अस्पतालों में महज आठ मरीज ही उपचाराधीन हैं जबकि 86 का जिला कोविड हेल्थ सेंटर में इलाज चल रहा है। वहीं, 3 मरीज कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। शनिवार को जिले में कोविड जांच के लिए 5338 लोगों से नमूने लिए गए, जिसमें से 4688 लोगों की आरटी-पीसीआर व 650 लोगों की रैपिड एंटीजन जांच की गई। इसी के साथ जिले में कुल जांच की संख्या अब बढ़कर 645412 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed