{"_id":"60787b478ebc3ecabd525845","slug":"corona-cases-gurgaon-news-noi577362970","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बना रिकॉर्ड, एक दिन में आए 1434 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बना रिकॉर्ड, एक दिन में आए 1434 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण की बेतहाशा रफ्तार के बीच जिले में अब हर दिन रोजाना आ रहे नए मरीजों का रिकॉर्ड टूट रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को भी एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 1434 नए मरीज आए, तो 722 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। कोरोना संक्रमण की शुरुआत से यह एक दिन में आने वाले मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। वहीं, बृहस्पतिवार को संक्रमण के चलते एक मरीज की मौत भी हुई। इसी के साथ जिले में कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 372 हो गई है।
इस वर्ष मार्च की शुरुआत के साथ ही धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने लगी थी, लेकिन अप्रैल की शुरुआत के साथ इसमें अप्रत्याशित रूप से बढ़ोतरी देखने को मिली है। नतीजा यह है कि कोरोना संक्रमण अब बेकाबू हो चुका है। पिछले महज दो सप्ताह में ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 2148 से बढ़कर 7741 तक पहुंच चुकी है। दो सप्ताह पहले 1 अप्रैल को जिले में 1972 संक्रमित होम आइसोलेट थे, लेकिन अब यह संख्या करीब 4 गुना बढ़कर 7230 पर पहुंच चुकी है।
अस्पतालों में भर्ती 511 मरीज
जिले में कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा बढ़कर 74,856 पर पहुंच चुका है। इसमें से 66,743 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 372 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, अब जिले में अब 511 मरीज उपचाराधीन हैं, जिसमें से 442 का जिला कोविड हेल्थ सेंटर में इलाज चल रहा है जबकि 58 मरीज कोविड अस्पताल व 11 मरीज कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने पेड आइसोलेशन की सुविधा भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
10,079 की हुई जांच
बृहस्पतिवार को सबसे ज्यादा कोरोना के नए मरीज आए तो वहीं सर्वाधिक 10,079 लोगों से कोविड जांच के लिए नमूने भी लिए गए। यह इस वर्ष की कोरोना जांच की सर्वाधिक संख्या है। इसमें से 1250 की आरटी-पीसीआर व 8829 लोगों की रैपिड एंटीजन किट के जरिये जांच की गई। इसी के साथ जिले में कोरोना जांच की संख्या अब बढ़कर 10 लाख 51 हजार 261 तक पहुंच चुकी है, जिसमें से 66,743 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
अप्रैल में इस तरीके से बढ़ी जांच व मरीज
तिथि मरीज जांच
1 अप्रैल 381 5504
2 अप्रैल 398 5595
3 अप्रैल 606 5240
4 अप्रैल 555 5134
5 अप्रैल 581 6127
6 अप्रैल 604 7151
7 अप्रैल 611 7017
8 अप्रैल 741 8043
9 अप्रैल 703 8008
10 अप्रैल 864 8071
11 अप्रैल 1084 8364
12 अप्रैल 1132 8545
13 अप्रैल 998 9013
14 अप्रैल 1151 1007
15 अप्रैल 1434 10079