{"_id":"6abab2247fa9d32554005fed","slug":"construction-work-on-the-rooms-has-resumed-at-nehru-stadium-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-102516-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नेहरू स्टेडियम में फिर शुरू हुआ रूम का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नेहरू स्टेडियम में फिर शुरू हुआ रूम का निर्माण कार्य
विज्ञापन
पांच महीने से बंद पड़ा था काम, मई में पूरा होना था निर्माण
23 लाख रुपये होंगे खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सिविल लाइंस स्थित नेहरू स्टेडियम में मूलभूत सुविधाओं की बाट जोह रहे खिलाड़ियों के लिए राहत की खबर है। अखबार में स्टेडियम में अधूरे पड़े स्टोर रूम (हॉल) और चेंजिंग रूम के निर्माण कार्य को लगातार प्रमुखता से उठाने के बाद अब काम दोबारा शुरू कर दिया गया है। करीब पांच महीने से बंद पड़ा निर्माण कार्य शुरू होने से खिलाड़ियों में भी उम्मीद जगी है कि जल्द ही उन्हें जरूरी सुविधाएं मिल सकेंगी।
जिला योजना 2025-26 के तहत पंचायत विभाग की ओर से स्टोर रूम के निर्माण कार्य पर लगभग 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं चेंजिंग रूम के निर्माण पर करीब 13 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका काम इसी साल मई तक पूरा किया जाना था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी निर्माण अधूरा रहा। इसके बाद करीब पांच महीने तक मौके पर निर्माण कार्य पूरी तरह बंद पड़ा रहा।
खबरों के प्रकाशन के बाद खेल विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निर्माण कार्य दोबारा शुरू करवाया। अब मौके पर निर्माण सामग्री पहुंचने के साथ मजदूरों ने काम शुरू कर दिया है। लंबे समय से अधूरे पड़े निर्माण कार्य के फिर से शुरू होने से खिलाड़ियों को उम्मीद है कि जल्द ही स्टोर रूम और चेंजिंग रूम की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
नेहरू स्टेडियम में रोजाना बड़ी संख्या में खिलाड़ी विभिन्न खेलों का अभ्यास करते हैं। खिलाड़ियों के लिए खेल उपकरण सुरक्षित रखने और अभ्यास के दौरान कपड़े बदलने के लिए पर्याप्त सुविधा नहीं होने से उन्हें लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में निर्माण पूरा होने से काफी राहत मिलेगी।
वर्जन
स्टेडियम में अधूरा पड़ा निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया गया है। संबंधित अधिकारियों और एजेंसी को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि निर्माण जल्द पूरा हो और खिलाड़ियों को इसका लाभ मिल सके। -आरती कोहली, जिला खेल अधिकारी