फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Congress and AAP's performance against inflation

महंगाई के विरोध में कांग्रेस और आप का प्रदर्शन

Fri, 11 Jun 2021 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Congress and AAP's performance against inflation
गुरुग्राम। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और बढ़ती महंगाई के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन कर भाजपा सरकार को कोसा। इस दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने अलग अलग ढंग में अपना विरोध जताया।
विज्ञापन

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय स्थित पेट्रोल पंप के सामने इकट्ठे होकर नारेबाजी की। कांग्रेसी व्यापार सेल के चेयरमैन पंकज डावर, पटौदी विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे सुधीर चौधरी, राहुल यादव, सेवा दल के इंदर सिंह सैनी, भीम सिंह यादव, निर्मल यादव, एडवोकेट सुमन सहरावत, अमित शर्मा, अमित कोचर, शुभम शर्मा, संदीप झाड़सा, रेखा शर्मा, रेखा यादव, विनोद शर्मा, मीनू, जितेंद्र बेरवाल, प्रदीप सिंह, प्रियंका राजपूत, सुरेश यादव समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा सरकार हमला करते हुए पंकज डावर ने कहा कि कोरोना के कारण सबके काम धंधे चौपट हो चुके हैं। हर तरफ बेरोजगारी की मार युवाओं को सहनी पड़ रही है। इन हालातों के बावजूद भाजपा की मोदी सरकार हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर जनता की कमर तोड़ रही है। हरियाणा की मनोहर लाल सरकार ने तो गरीबों का खाने का तेल ही बंद कर दिया। यह सरकार गरीबी नहीं, गरीब हटा रही है। कांग्रेसियों ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर कमिश्नर को ज्ञापन देना चाहा, लेकिन कमिश्नर उस समय मौजूद नहीं थे। कांग्रेसी बगैर ज्ञापन दिए ही वापिस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष मुकेेश डागर की अगुवाई में राजीव चौक से लघु सचिवालय तक घोड़ा गाड़ी लेकर पहुंचे। इस दौरान पार्टी की लीगल सेल के अध्यक्ष अशोक वर्मा, युवा अध्यक्ष रुस्तम चौहान, महिला अध्यक्ष तारिका वर्मा, धीरज यादव, धीरेंद्र आदि मौजूद रहे। बाद में राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता भी प्रदर्शन में शामिल हुए। यहां पार्टी कार्यकर्ता डीसी को ज्ञापन देने पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिल पाए। जब तहसीलदार ज्ञापन लेने आए तो कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। बाद में तहसीलदार को ज्ञापन सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed