फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Condition of Sector-1 Community Center to Improve

Gurugram News: सेक्टर-1 कम्यूनिटी सेंटर की सुधरेगी हालत

Wed, 16 Sep 2026 08:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
Condition of Sector-1 Community Center to Improve
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। आईएमटी मानेसर के सेक्टर-1 स्थित कम्यूनिटी सेंटर में जल्द ही सुधार कार्य कराया जाएगा। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। कम्यूनिटी सेंटर में पिछले कई सालों से बनी समस्याओं को दूर करने के लिए निगम की तरफ से योजना तैयार की जा रही है।
आईएमटी मानेसर के सेक्टर-1 में बने इस कम्यूनिटी सेंटर को करीब पांच साल हो चुके हैं। लंबे समय से इस्तेमाल के कारण सेंटर में कई तरह की खामियां सामने आई हैं। स्थानीय लोगों की ओर से इन समस्याओं को लेकर कई बार एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों को अवगत कराया गया है। लोगों की मांग है कि कम्यूनिटी सेंटर की व्यवस्थाओं को बेहतर किया जाए, ताकि इसका इस्तेमाल करने वाले लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन


एचएसआईआईडीसी की ओर से अब कम्यूनिटी सेंटर की खामियों की जांच कर उन्हें ठीक कराने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए पहले सुधार कार्यों का एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। इसके बाद एस्टीमेट को मंजूरी के लिए एचएसआईआईडीसी मुख्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, मुख्यालय से एस्टीमेट को मंजूरी मिलने के बाद सुधार कार्य के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने और काम अलॉट होने के बाद कम्यूनिटी सेंटर में सुधार कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

------------------------


सेक्टर-1 स्थित कम्यूनिटी सेंटर में जो भी कमियां हैं, उन्हें दूर करने की योजना तैयार की जा रही है। सुधार कार्यों का एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कराया जाएगा। - यशस्वी वर्मा, कार्यकारी अभियंता, एचएसआईआईडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed