{"_id":"603695f48ebc3ee9296fb50a","slug":"compulsory-installation-of-water-supply-meter-corporation-commissioner-gurgaon-news-noi567657627","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटर सप्लाई मीटर लगवाना अनिवार्य : निगमायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाटर सप्लाई मीटर लगवाना अनिवार्य : निगमायुक्त
विज्ञापन
गुरुग्राम। नगर निगम गुुरुग्राम में आने वाले सभी अधिकृत व अनधिकृत कॉलोनियों, प्राइवेट बिल्डर एरिया और सेक्टरों में रहने वालों को अनिवार्य रूप से वाटर सप्लाई मीटर लगवाना अनिवार्य होगा। नगर निगम प्रशासन ने बीसीआईटीएस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को पानी के मीटर की रीडिंग लेने व रीडिंग अनुसार मौके पर बिल बनाकर व वितरित करने का कार्य सौंपा है।
कंपनी 2024 तक यह कार्य करेगी। नगर निगम आयुक्त विनय प्रताप सिंह ने बुधवार को जानकारी दी। निगम आयुक्त ने बताया कि पानी के बिल वितरण का कार्य मकान मालिकों के संपत्तिकर के डाटा के आधार पर किया जा रहा है। जिन उपभोक्ताओं के घर पर पानी की सप्लाई का मीटर नहीं है, उनको नियत दर के अनुसार बिल वितरित किया जाना है। ऐसे उपभोक्ता न्यू कॉलोनी स्थित वाटर बिल शाखा कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए निगम की तरफ से दो नंबर 8700059964, 9268442415 भी जारी किए गए हैं।
समय से पहले जमा कराएं बिल
नगर निगम आयुक्त ने उपभोक्ताओं से पानी से संबंधित बिल की अदायगी निर्धारित तिथि से पूर्व करने की अपील की है। पानी के बिल में त्रुटि होने पर उसमें सुधार के लिए निगम की तरफ से हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1817 जारी किया गया है। इसके अलावा न्यू कॉलोनी स्थित वाटर बिल ब्रांच में भी संपर्क किया जा सकता है। पानी के बिल का भुगतान सेक्टर-34, सिविल अस्पताल के सामने व सेक्टर-42 स्थित नगर निगम गुरुग्राम के कार्यालयों में स्थित नागरिक सुविधा केंद्रों में जाकर किया जा सकता है।