{"_id":"6894a429d4e5e0b5db05dce1","slug":"company-manager-cheated-of-rs-162-lakh-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-64227-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कंपनी मैनेजर से 1.62 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कंपनी मैनेजर से 1.62 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
जालसाज ने पर्चेज ऑर्डर से मेटेरियल सप्लाई केे गेट पास के लिए पांच रुपये कराए थे ट्रांसफर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाज ने कंपनी से सामान खरीदने और बिल के रुपये वापस ट्रांसफर करने के नाम पर एक कंपनी मैनेजर से 1,62,886 रुपयों की ठगी की है। पीड़ित मैनेजर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना पश्चिम में एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।
सेक्टर-9 निवासी केसर देव गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कादीपुर स्थित मंगलम सेफ पैक इंडस्ट्री में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। 24 जुलाई को उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले अपना नाम कुलदीप चौधरी बताते हुए कहा कि वह सीआईएसएफ में काम करता है। उसने पैकिंग मैटेरियल की डिमांड की तो केसर देव गुप्ता ने उससे पर्चेज ऑर्डर मांगा।
पर्चेज ऑर्डर के बाद 50,976 रुपये का मैटेरियल इंवाइस व गाड़ी के साथ भेज दिया गया। कुलदीप चौधरी ने दो अकाउंट नंबर देते हुए गेट पास के लिए पांच रुपये ट्रांसफर करने को कहा। पांच रुपये ट्रांसफर किए गए तो 10 रुपये अकाउंट में वापस भेज दिए। इसके बाद कुलदीप चौधरी ने पीड़ित मैनेजर से कहा कि कंपनी के बिल की पेमेंट भी ऐसे ही होगी। जितना बिल होगा पहले उसकी पेमेंट उनके द्वारा भेजे गए अकाउंट में डाली जाएगी। इसके बाद डबल पेमेंट वापस कंपनी के अकाउंट में भेजी जाएगी। आरोपी ठग कुलदीप चौधरी ने छह बार में कुल 1,62,886 रुपये अपने अकाउंट में डलवा लिए। इसके बाद कंपनी की पेमेंट नहीं की और फोन करने पर उसने कोई जवाब नहीं दिया तो मैनेजर केसर देव गुप्ता को अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ।