फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   CNG shortage in Gurugram, demand of 4 lakh kg every day, supply only 2.5 lakh kg

Exclusive: गुरुग्राम में सीएनजी किल्लत, हर दिन 4 लाख किलो की मांग, आपूर्ति केवल 2.5 लाख किलो

Wed, 20 Jul 2022 10:52 AM IST
शाहरुख खान आशीष निगम, अमर उजाला, गुरुग्राम
आशीष निगम, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 20 Jul 2022 10:52 AM IST
सार

हरियाणा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के सीईओ राहुल चोपड़ा ने बताया कि गुरुग्राम में सीएनजी की 95 फीसदी आपूर्ति गेल (गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) से हो रही है। गेल से गैस लेकर पंपों पर आपूर्ति की जा रही है। जब गैस की कमी होती है तो आरएलएनजी (रिगैसीफाइड लिक्विफाइल नेचुरल गैस) एक तरह की इंपोर्टेड गैस मंगाकर आपूर्ति की जाती है। ये दोनों गैस सीएनजी ही हैं। 

विज्ञापन
CNG shortage in Gurugram, demand of 4 lakh kg every day, supply only 2.5 lakh kg
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिलेनियम सिटी में फिलहाल सीएनजी का संकट दूर होता नजर नहीं आ रहा है। रोजाना चार लाख किलो गैस की मांग और आपूर्ति केवल ढाई लाख किलो। मांग और आपूर्ति में डेढ़ लाख किलो का यह बड़ा अंतर ही सीएनजी संकट की वजह है। इस कारण ही सीएनजी पंपों पर शाम को गैस खत्म हो जा रही है। 
विज्ञापन


हरियाणा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के सीईओ राहुल चोपड़ा ने बताया कि गुरुग्राम में सीएनजी की 95 फीसदी आपूर्ति गेल गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) से हो रही है। गेल से गैस लेकर पंपों पर आपूर्ति की जा रही है। जब गैस की कमी होती है तो आरएलएनजी (रिगैसीफाइड लिक्विफाइल नेचुरल गैस) एक तरह की इंपोर्टेड गैस मंगाकर आपूर्ति की जाती है। ये दोनों गैस सीएनजी ही हैं। 
विज्ञापन


बीती 11 जुलाई से गेल ने अचानक बिना कोई कारण बताए ही आरएलएनजी में भी 25 फीसदी आपूर्ति कम कर दी है। इससे किल्लत अचानक इतनी बढ़ गई है। एक पंप पर औसतन 10 हजार किलो की मांग है, लेकिन बमुश्किल 7500 किलो की सप्लाई ही हो पा रही है। इससे शाम को गैस नहीं मिल पा रही है। इसका समाधान केंद्र सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के स्तर से ही हो पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल बताते हैं कि बीते चार सालों से गुरुग्राम का गैस कोटा नहीं बढ़ा है। इसके विपरीत सीएनजी वाहनों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ी है। मौजूदा समय में गुरुग्राम में रोजाना चार लाख किलो गैस की मांग है और केवल ढाई लाख किलो ही मिल रही है। वर्ष 2019 के आखिरी से 2021 के मध्य तक कोरोना संक्रमण के कारण लोगों की आवाजाही कम हो रही थी, इसलिए मांग कम थी। 

अब कोरोना का असर खत्म हो रहा है, जिससे कामकाज रफ्तार पकड़ रहा है, इसलिए गैस की मांग तेजी से बढ़ रही है। इस संबंध में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव स्तर के अधिकारियों को अवगत कराया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इसका समाधान हो जाएगा।

एचसीजीडीएल दे रहा 95 फीसदी गैस
वर्ष 2008 से गैस के कारोबार में आई हरियाणा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के वर्तमान में देश भर में 42 सीएनजी पंप संचालित हैं। गुरुग्राम में ये कंपनी अपने 34 पंपों से 95 फीसदी गैस की आपूर्ति कर रही है। कंपनी लगातार विस्तार कर रही है। इस कंपनी के हिसार में 2, झज्जर में 5 और नागपुर में 3 पंप हैं। छत्तीसगढ़ के रायपुर और आंध्र प्रदेश के यमन में नए पंप खुलने वाले हैं। 

गैल से मिलती है आपूर्ति
उद्योग विहार में गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड का एक सप्लाई मीटर केंद्र है। यहां से ही हरियाणा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड को पाइपलाइन के माध्यम से गैस सप्लाई मिलती है। इसकी आपूर्ति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (एसक्यूएम) में होती है। एक एसक्यूएम में तकरीबन 1.35 किलोग्राम गैस होती है। जिसकी रिकार्डिंग होती है और बिल बनता है। इस वक्त पंप संचालकों को प्रति किलो लगभग 1.50 रुपये प्रति किलो का कमीशन मिलता है। 

पंपों पर किल्लत जारी है
राजीव चौक के पास सेक्टर-15 पार्ट वन में संचालित एचसीजीडीएल पंप के मैनेजर अजीत सिंह कहते हैं कि वर्ष 2015 में पंप खुला था। 7 वर्ष में पहली बार इतना संकट आया है। बीते बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को शाम साढ़े छह बजे से सुबह साढ़े छह बजे तक पंप बंद रहा। शनिवार, रविवार और सोमवार को भी संकट बना रहा। ये पंप 24 घंटे खुलने वाला है, मजबूरी में काम शाम को बंद हो रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed