Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Clerks and Peons Arrive to Hear Complaints in Place of Department Heads

Gurugram News: विभागाध्यक्षों की जगह शिकायतें सुनने पहुंचे क्लर्क-चपरासी

Sat, 11 Apr 2026 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Clerks and Peons Arrive to Hear Complaints in Place of Department Heads
फिरोजपुर झिरका में समाधान शिविर से नदारद अधिकारी
-फिरोजपुर झिरका में समाधान शिविर बना महज औपचारिकता, नहीं आई कोई शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नूंह। हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना समाधान शिविर का उद्देश्य आमजन को त्वरित और सुलभ न्याय उपलब्ध कराना है, लेकिन नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका उपमंडल में यह व्यवस्था महज औपचारिकता बनकर रह गई है। बृहस्पतिवार को सचिवालय में आयोजित उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर में एक बार फिर अधिकांश विभागों के मुखिया नदारद रहे और उनकी जगह क्लर्क व चपरासी ही मौजूद दिखाई दिए। इससे प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
शिविर में एसडीएम स्वयं भी मौके पर मौजूद नहीं रहे। वह मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अपने कार्यालय से जुड़े रहे, जबकि शिविर स्थल पर मौजूद क्लर्क और अन्य कर्मचारी अलग से ऑनलाइन जुड़े। ऐसे में लोगों की समस्याओं के मौके पर समाधान की सरकार की मंशा अधूरी नजर आई। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस समाधान शिविर में एक भी शिकायत दर्ज नहीं हुई। इसे लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि या तो लोगों का इस व्यवस्था से विश्वास उठ चुका है, या फिर उन्हें यह उम्मीद नहीं रही कि यहां उनकी समस्याओं का वास्तविक समाधान हो पाएगा। लगातार लापरवाही के चलते शिविर की विश्वसनीयता प्रभावित होती दिख रही है।
विज्ञापन

शिविर में मौजूद सरकार द्वारा नियुक्त एमीनेंट सिटीजन नितिन दूबे ने इस स्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार यह प्रयास कर रही है कि लोगों को उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान मिले, लेकिन फिरोजपुर झिरका में अधिकारियों की उदासीनता सरकार के प्रयासों को नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को केवल एक विभाग के एसडीओ ही उपस्थित रहे, जबकि बीडीपीओ, विभिन्न विभागों के एसडीओ, डीएसपी, तहसीलदार, एसएमओ समेत सभी विभागाध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य है। इस मामले में अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति और एसडीएम लक्ष्मीनारायण से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हो सका। वहीं नितिन दूबे ने कहा कि इस लापरवाही की जानकारी मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed